रशियन महिला के साथ अभद्र भाषा में बनाई रील, वायरल होते ही पुलिस ने लिया संज्ञान

ग्वालियर में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने रूस की बताई जा रही विदेशी महिला के साथ 16 सेकेंड की रील बनाई. रील में युवक हिंदी में आपत्तिजनक कमेंट कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विदेशी महिला के सामने रील में अभद्र भाषा का किया इस्तेमाल.

Gwalior Viral Reel: हमारे देश की परंपरा है कि घर आने वाले मेहमान को हम भगवान समझते हैं, लेकिन जब कोई विदेशी हमारे देश घूमने आता है तो यह जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, लेकिन कुछ आसामाजिक तत्व हैं, जो इंसानियत को शर्मसार करना नहीं भूलते हैं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी एक विदेशी महिला के साथ शख्स ने मर्यादा की सीमा लांघ दी. हिंदी भाषा से अंजान विदेशी महिला के साथ उसने रील बनाई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन महिला को भाषा समझ नहीं आई है.

16 सेकेंड का वीडियो जब वायरल हो रहा है तो लोग सवाल उठा रहे हैं और शख्स पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर राधे गुर्जर के इंटाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है. इसके अलावा वॉइस ऑफ शिवपुरी का लोगो भी लगा है.

भाषा से अंजान महिला

रील में जो महिला दिख रही है, वह रूस की बताई जा रही है. रील देखकर लगता है कि इन्फ्लुएंसर ने विदेशी महिला (Russian Woman Reel) से रील बनाने की अनुमति ली थी. युवक के आपत्तिजनक कमेंट पर रसियन महिला यस (हां) बोलती नजर आ रही है.

संभवतः वॉयस ऑफ शिवपुरी नामक इंस्टाग्राम आईडी ने डाउनलोड कर रील पोस्ट की है. रील वायरल होने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जमकर ट्रोल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रील बनाने वाले को पूछताछ के लिए बुलाया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'मुझसे अब और नहीं जिया जाएगा',  92% नंबर लाकर भी नहीं जी पाई 10वीं की छात्रा, टीचर्स के तानों ने ली जान!

Featured Video Of The Day
50 दिन की जंग में नया मोड़, अमेरिकी युद्धपोतों पर ईरान का बड़ा ड्रोन अटैक