नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा पहुंची बलौदा बाजार, किया गया भव्य स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी

Chhattisgarh News: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजर पहुंची. इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajya Sabha MP Lakshmi Verma: भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा 29 मार्च को बलौदा बाजार पहुंची. इस दौरान उनका जिला मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया. शहर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने  उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया. जब वो अंबेडकर चौक पहुंची तो वहां नगर पालिका के निर्वाचित सदस्यों ने आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया. यहां से उनके काफिला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुड़ गए.

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का किया गया भव्य स्वागत

बाइक रैली के साथ खुली जीप में उनका काफिला आगे बढ़ा... इस दौरान छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भाजयुमो, जिला पंचायत, जनपद पंचायत सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. समर्थक फूलों की बारिश की और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया.

काफी संख्या में उमड़ी भीड़

बता दें कि विभिन्न स्थानों पर राज्यसभा सांसद को मौसमी फल तरबूज, केले के साथ ही मिठाइयों से तौलकर सम्मानित किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं में सांसद के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. इस दौरान गार्डन चौक पर मंचीय कार्यक्रम भी किया गया. बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का विश्वास जताया.

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि मैं इस जिले की बेटी हूं... आप सभी ने मुझे जो प्यार, सम्मान और दुलार दिया है, यह निश्चित तौर पर मेरे लिए सुखमय समय है, लेकिन उसके साथ साथ मेरे लिए बड़ा दायित्व है.

Advertisement

उन्होंने बलौदा बाजार जिले में रेल लाइन विस्तार और केंद्रीय विद्यालय की स्थापना में हो रही देरी के मुद्दे को केंद्रीय स्तर पर उठाकर जल्द से जल्द यहां सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही. 

ये भी पढ़ें: महिला क्रिकेटर स्नेह राणा ने बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, भस्म आरती में हुई शामिल, नंदी हॉल में बैठकर की भगवान की आराधना

Advertisement
Featured Video Of The Day
खून जैसा लाल हो गया आसमान, ऐसा लगा मानो आने वाला है प्रलय, खौफनाक था मंजर
Topics mentioned in this article