2 साल के मासूम 'बहादुर' ने जंगल में बिताई पूरी रात, मां की हत्या के बाद पिता छोड़कर भागा था 

Kid Left in Jungle Post Mother's Murder Found Safe After 12 Hours: पुलिस टीम ने पूरी रात जंगल, खेत और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. करीब 12 घंटे बाद मासूम को झिरिया मंदिर के पास सकुशल बरामद किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Raisen child survives night in forest vidisha murder case father absconding

Miracle in Raisen, 2-Year-Old Survives Night in Forest After Being Abandoned by Murderer Father: मां को मारकर, हत्या पिता फरार हो गया. उसने 2 साल के बेटे को जंगल में छोड़ दिया. घना अंधेरा, चारों ओर सन्नाटा और जंगली जानवरों की आवाज के बीच मासूम बच्चा जंगल में भटकता रहा. कदम लड़खड़ा रहे थे, क्या करना है समझ नहीं थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी. आखिरकार, रायसेन पुलिस उस तक पहुंची और बच्चे को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया. 

पत्नी की हत्या कर बेटे को लेकर फरार भागा था पिता 

दरअसल, विदिशा जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिनोतिया पचौरी के रहने वाले राजेन्द्र अहिरवार (25) ने शनिवार को घरेलू विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर फरार हो गया. आरोपी ने बच्चे को रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील अंतर्गत ग्राम कोहनियां के पास झिरिया मंदिर के पीछे नाले के पास छोड़ा और फिर मौके से भाग निकला. रात करीब 9 बजे हैदरगढ़ पुलिस ने बच्चे के गुम होने की सूचना रायसेन की बेगमगंज थाना पुलिस को दी. 

IAS साली और पत्नी...1 मई की रात 10 बजे से जज अमन शर्मा के सुसाइड तक क्या-क्या हुआ? VIDEO

सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया 

दो साल के मासूम के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने अफसरों को सक्रिय किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार और एसडीओपी सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. 

Advertisement

सूचना के 12 घंटे बाद बरामद किया 

पुलिस टीम ने पूरी रात जंगल, खेत और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, इस दौरान पुलिस के सामने जंगली जानवरों का भी खतरा बना हुआ था. हालांकि, पुलिस ने करीब 12 घंटे बाद मासूम को झिरिया मंदिर के पास सकुशल बरामद किया. इसके बाद बच्चे को बेगमगंज अस्पताल में भर्ती कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जहां वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया. इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. 

पति और प्रेमी की पत्नी का अश्लील वीडियो, लवर की ब्लैकमेलिंग...तंग आकर प्रेमिका को काट डाला

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results: बंगाल में कैसे पलटी बाजी? पूरा समीकरण समझिए | BJP | TMC | Results With NDTV