Pachmarhi News: पचमढ़ी के होटल में सिलेंडर ब्लास्ट, महाराष्ट्र के चार पर्यटक समेत पांच घायल, 2 गंभीर; देखें तस्वीरें

Pachmarhi Hotel Blast: पचमढ़ी के एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट में महाराष्ट्र के चार पर्यटक और एक होटल स्टाफ घायल हो गया. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दीवार गिर गई, फर्नीचर टूट गया. धमाके के असर आसपास के होटलों में भी हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pachmarhi Hotel Blast: महाराष्ट्र के चार पर्यटक समेत पांच घायल.

Pachmarhi Hotel Blast: मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में सोमवार 1 फरवरी को एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा सुबह करीब 8.30 बजे सिनेरीटी होटल में हुआ. सिलेंडर ब्लास्ट में चार पर्यटक और एक होटल स्टाफ घायल हो गए. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दीवार गिर गई, फर्नीचर टूट गया. बताया जा रहा है कि धमका इतना तेज था कि इसका असर आसपास के होटलों में भी हुआ. 

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के बुलढाना का रहने वाला एक पर्यटक परिवार घायल हुआ है. महिला, पुरुष और बच्चे को काफी चोटें आई है. साथ ही होटल के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जिला चिकित्सालय एक पर्यटक और होटल का कमचारी आईसीयू में भर्ती है.  

19 पर्यटक होटल में रुके थे 

विस्फोट इतना तेज था कि होटल में मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. होटल में 19 पर्यटक रुके हुए थे. पुलिस घटना स्थल को सील कर दिया है और हादसे के कारण की जांच कर रही है. बता दें कि करीब दस साल पहले भी पचमढी में ऐसा ही हादसा हुआ था.   

हादसे की तस्वीरें...

Featured Video Of The Day
Karan Adani EXCLUSIVE: AI से लेकर विकसित भारत तक करण अदाणी ने बताया Adani Group का प्लान!