Human Skelton Recovered: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सीआरपीएफ कैंप परिसर में रविवार को एक मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. झाड़ियों में सफाई कार्य के दौरान बरामद हुए नर-कंकाल पर जवानों की नजर पड़ी तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और कैंट पुलिस को मामले की सूचना दी गई.
ये भी पढ़ें-VIDEO: चप्पल से पिटने के बाद युवक ने खोया आपा, युवती को डंडे से सरे राह पीटा, जानें कहां का है वीडियो?
झाड़ियों से बरामद मानव कंकाल की शिनाख्त अभी बाकी
रिपोर्ट के मुताबिक सीआरपीएफ कैंप परिसर की झाड़ियों से बरामद हुए मानव कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी है. प्रारंभिक तौर पर कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिनों से पड़ा हो सकता है. हालांकि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही नर-कंकाल के बारे में स्थ्ति स्पष्ट हो सकेगी.
27 दिसंबर से लापता है सीआरपीएफ का एक जवान
गौरतलब है कि गत 27 दिसंबर, 2025 से सीआरपीएफ का जवान नंदकिशोर प्रजापति पिता अमरचंद प्रजापति, निवासी भीम, जिला राजसमंद,राजस्थान लापता है. लापता जवान को लेकर कैंट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक जवान का सुराग नहीं मिल सका था. आशंका है कि कहीं मानव कंकाल लापता जवान का तो नहीं है.
जवान नंदकिशोर प्रजापति का हो सकता है मानव कंकाल?
उल्लेखनीय है सीआरपीएफ कैंप परिसर में मानव कंकाल मिलने की घटना के बाद सीआरपीएफ परिसर और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ा रही हैं. यह भी चर्चा तेजी से बढ़ रही है कि मानव कंकाल लापता जवान नंदकिशोर प्रजापति का हो सकता है.
ये भी पढ़ें-घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर














