आम के पेड़ों पर लटक रहे प्याज, ये देखकर हैरान मत होइए, किसान ने बताए इसके गजब के फायदे 

Narmadapuram Farmers Hang Onions on Mango Trees: नर्मदापुरम में आम की बगिया में पेड़ों पर आम के साथ-साथ प्याज भी लट रहे हैं. इसे देखकर हैरान होने की जरूरत नहीं है. किसान इस प्रयोग से फल को बचा रहे हैं. NDTV से बात करते हुए किसान महेंद्र ने इसके फायदे बताए. आप भी जानिए?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Narmadapuram Farmers Hang Onions on Mango Trees.

Protecting Mangoes With Onions Rare Agricultural Technique Viral From Narmadapuram: आम का सीजन चल रहा है, बाजारा में तरह-तरह की वैरायटी के आम मिल रहे हैं. लेकिन, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में किसान आम के पेड़ों पर प्याज लटकाकर अनोखा ही प्रयोग कर रहे हैं. उनका मानना है कि इससे आम के फल को भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सकता है, साथ ही कीड़े-मकोड़े भी दूर रहते हैं. इसके अलावा शासकीय उद्यान में आम के पेड़ों पर खास तरीका का केमिकल युक्त पानी बोतल में भरकर टंगा जा रहा है. आइए, किसानों के इस अनोखे प्रयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

Mango Conservation: Farmers in Narmadapuram Adopt Traditional Onion Method.

किसान ने बताए पेड़ पर प्याज लटाकने के फायदे 

पहले बात करते हैं आम के पेड़ों पर लटके प्याज की. किसान महेंद्र ने आम के पेड़ों पर प्याज टांगे हैं. NDTV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्याज साथ रखने से इंसान को लू नहीं लगती, ठीक इसी तरह प्याज को आम के पेड़ पर टांगने से फलों को भीषण गर्मी और तेज लू से नुकसान का खतरा नहीं रहता. फल पर लगने वाले कीड़े भी दूर रहते हैं. उनका मानना है कि ऐसा करने से आम के आकार और रस पर असर नहीं पड़ता, साथ ही उसकी क्वालिटी भी बनी रहती है. 

Desi Jugaad: Using Onions to Protect Mango Crops from Scorching Heat in MP

रासायनिक घोल भरकर पेड़ों पर लटकाया 

उद्यानिकी विभाग के मटकुली स्थित आम बगीचे में पेड़ों और आम के फलों को कीड़ों  से बचाने के लिए रसायन मिश्रित पानी से भरी बोतल-कैन लटकाई गईं हैं. विभाग के प्रभारी सदाशिव कनाते ने NDTV को बताया कि इससे कीट प्रबंधन में मदद मिलती है.

Oldest NEET Aspirant: 71 साल की उम्र में NEET एग्जाम... मां का सपना पूरा करने UP के अशोक बहार ने अब तक नहीं मानी हार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Result Breaking: बंगाल में हार के बाद Mamata Banerjee की पहली प्रतिक्रिया | PM Modi
Topics mentioned in this article