महाकाल मंदिर में लेडी गार्ड और श्रद्धालु के बीच विवाद: गेट नंबर एक से एंट्री को लेकर दीं गालियां, झूमाझटकी की; वीडियो वायरल

Mahakaleshwar Temple: उज्जैन के महाकाल मंदिर में लेडी गार्ड और राजस्थान के श्रद्धालु के बीच एंट्री को लेकर विवाद हो गया. दोनों के बीच बहस होने के बाद अपशब्द कहे गए. झूमाझटकी भी हुई. इसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Mahakaleshwar Temple Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं में विवाद हो गया. घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला सुरक्षाकर्मी श्रद्धालु को अश्लील गालियां देकर धमकी देते हुए दिखाई दे रही है. जानकारी के बाद मंदिर प्रशासक ने कार्रवाई करते हुए प्रवेश को लेकर सख्त एक्शन लिया है.

घटनानुसार रविवार दोपहर महाकाल मंदिर के अवंतिका द्वार के गेट नंबर एक से पंडित कमलेश शर्मा पहुंचे थे. इसी दौरान मंदिर में प्रवेश को लेकर उनका यहां तैनात महिला सुरक्षाकर्मी से विवाद हो गया. इस घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया, जिसमें महिला गार्ड अपने आप को उज्जैन का बताते हुए धमका रही हैं और गंदी गालियां भी दे रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने सुरक्षाकर्मी को हटाने के साथ-साथ श्रद्धालु के गेट नंबर एक से प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया.

थाने पहुंचा विवाद

दरअसल, पूरा विवाद निशुल्क शीघ्र दर्शन करने को लेकर हुआ. सुरक्षाकर्मी महिला ज्योति परमार ने महाकाल थाने में एक आवेदन देकर आरोप लगाया कि महाकाल मंदिर में बैठने वाले पंडित अपने साथ तीन लोगो को गेट नंबर एक से प्रवेश करना चाहते थे. उनके पास राजस्थान का आधार कार्ड था. मना किया तो चप्पल से मारने की बात कर विवाद किया और झूमाझटकी की. बता दें कि अवंतिका द्वार से आधार कार्ड के आधार पर स्थानीय श्रद्धालुओं को प्रवेश की पात्रता है.

पीड़ित ने क्या कहा?

पंडित कमलेश शर्मा ने बताया कि मेरे साथ तीन श्रद्धालु थे. उनकी बेटी का राजस्थान और उज्जैन दोनों जगह का आईडी है. गेट पर मोजूद महिला सुरक्षाकर्मी ने रोका तो हमने आपत्ति जताई, जिसके बाद महिला ने कर्मी ने मंदिर परिसर में गन्दी गालियां दी, जिसका वीडियो भी हमारे पास है. फिलहाल हमने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

Advertisement

लिया गया एक्शन

मामले में महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि गलत आधार कार्ड से मंदिर के गेट नंबर एक से घुसने का प्रयास किया जा रहा था. इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने रोकने की कोशिश की तो वे नाराज हो गए और श्रद्धालुओं ने महिला कर्मी के साथ विवाद किया. हालांकि महिला द्वारा गालियां देने पर उसे हटा दिया गया. वहीं कमलेश शर्मा के अवंतिका द्वार से प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के 'डिमोना' परमाणु केंद्र पर ईरानी हमले से क्यों डरी दुनिया? | Iran War News
Topics mentioned in this article