मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईपीएस अफसरों के तबादले, आकाश भूरिया बने उज्जैन ASP

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. गृह विभाग के आदेश के तहत कई जिलों और इकाइयों में नई पदस्थापनाएं की हैं. आकाश भूरिया को उज्जैन जिले का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ट्रांसफर हुए आईपीएस क्रमश: आकाश भूरिया और डॉ. संजीव उइके की फोटो.

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संवर्ग के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. तबादला सूची में उज्जैन, शिवपुरी, सीहोर, रीवा और जबलपुर समेत कई महत्वपूर्ण जिलों एवं इकाइयों के नाम शामिल हैं.

नई पदस्थापना के तहत रामदास प्रजापति को भोपाल मुख्यालय से शिवपुरी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया है. वहीं मुकेश वैश्य को जबलपुर विसबल से रीवा पीटीएस का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. प्रशांत चौबे का तबादला विदिशा से सीहोर किया गया है, जबकि आकाश भूरिया को उज्जैन विशेष शाखा से उज्जैन जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा डॉ. संजीव उइके को शिवपुरी ASP पद से स्थानांतरित कर जबलपुर रेंज में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है.

खबर का अपडेट जारी है...

Featured Video Of The Day
क्या कांग्रेस का राष्ट्रीय एजेंडा राहुल की मौजूदगी से ही होता है तय, छुट्टी से लौटते ही फुल स्पीड

Topics mentioned in this article
MP IPS Transfer List 2026
Madhya Pradesh Police Transfer
IPS Transfer
IPS Transfer List Madhya Pradesh 2026
Ujjain News In Hindi