‘मोनालिसा को लव जिहाद में फंसाया!’ परिवार ने लगाया बड़ा आरोप, सरकार से न्याय की गुहार

महाकुंभ में वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा की अचानक शादी ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है. परिवार ने आरोप लगाया कि मोनालिसा को लव जिहाद में फंसाया गया है, जबकि मोनालिसा और फरमान का कहना है कि दोनों की दोस्ती फेसबुक से शुरू हुई और मामले ने परिवारों के विरोध के बावजूद शादी का रूप लिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मोनालिसा और फरमान ने केरल में कोर्ट मैरिज के बाद हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की, जिससे विवाद शुरू हुआ.
  • मोनालिसा के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें लव जिहाद में फंसाया गया और बेटी से मिलने नहीं दिया गया.
  • फरमान ने बताया कि उनकी दोस्ती फेसबुक से शुरू हुई और परिवारों के विरोध के बावजूद शादी की गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Monalisa Love Jihad Controversy: महाकुंभ में वायरल हुई नीली आंखों वाली मोनालिसा की अचानक शादी ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है. केरल में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ पहले कोर्ट मैरिज और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से माला बदलकर शादी करने के बाद मामला और गर्म हो गया. मोनालिसा के परिवार का दावा है कि मोनालिसा पर दबाव डाला गया होगा, वहीं पिता ने कहा कि उन्हें बेटी से मिलने तक नहीं दिया गया. दूसरी ओर, फरमान का कहना है कि दोनों की दोस्ती फेसबुक से शुरू हुई, रिश्ता आगे बढ़ा और परिवारों के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली.

परिवार का आरोप- 'लव जिहाद में फंसाया'

खरगोन के महेश्वर में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा के बड़े पापा ने आरोप लगाया कि “हमारी बेटी को लव जिहाद में फंसाया गया है. उसे डराया-धमकाया गया होगा, क्योंकि हमारे समाज में किसी लड़की ने दूसरे समाज में शादी नहीं की है.” उन्होंने सरकार से मांग की कि  बेटी को न्याय दिलाया जाए. 

पिता ने कहा- मुझे बेटी से मिलने नहीं दिया

मोनालिसा के पिता जयसिंह ने भी नाराजगी जताई. उनका कहना है कि मुझे शादी के समय बाहर बैठा दिया गया, बेटी से नहीं मिलने दिया. हमारे समाज में दूसरे समाज में शादी करने की परंपरा नहीं है. जो ऐसा करता है, उसे बिरादरी से बाहर कर दिया जाता है. 

सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी

खबरों के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान की बातचीत करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक से शुरू हुई. धीरे-धीरे दोस्ती रोमांटिक रिश्ते में बदली. फरमान के अनुसार, पहले मोनालिसा ने प्रपोज किया, जिसे उन्होंने शुरुआत में ठुकरा दिया, लेकिन छह महीने बाद वह रिश्ते के लिए मान गए. इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया.

Advertisement

कोर्ट मैरिज के बाद माला बदलकर विवाह

मोनालिसा और फरमान ने पहले केरल में कोर्ट मैरिज की. इसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी भी की. इसी वजह से यह शादी अचानक चर्चाओं में आ गई और सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. बता दें कि मोनालिसा (खरगोन, मध्य प्रदेश) और फरमान खान (बागपत, उत्तर प्रदेश) के अलग-अलग धर्म और पृष्ठभूमि होने के कारण परिवारों ने कड़ा विरोध किया. इसके बावजूद दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की और साथ रहने का फैसला किया.

कौन हैं फरमान खान? 

फरमान का कहना है कि वे महाराष्ट्र में एक्टिंग और मॉडलिंग करते हैं. उन्होंने बताया कि “साउथ इंडस्ट्री में छोटे-छोटे रोल किए हैं. तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है. मलयालम की एक फिल्म आने वाली है, जिसके डायरेक्टर जोशुआ सर हैं.” हालांकि, वह कोई बड़ा या चर्चित नाम नहीं हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | उड़ा दिया ट्रंप का जहाज ! | War News | Iran