अंतिम शव भी बरामद: जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत, प्रशासन ने की पुष्टि

Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident: जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है. अंतिम शव भी बरामद कर लिया गया. इसकी पुष्टि प्रशासन ने की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Jabalpur Bargi Dam cruise accident: जबलपुर के बरगी बांध में हुए भीषण क्रूज हादसे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. लापता सभी लोगों के शव अब बरामद कर लिए गए हैं, जिससे घटना की त्रासदी और गहरी हो गई है. रविवार को अंतिम रूप से कामराज का शव भी बरामद किया गया. इससे पहले रविवार सुबह 9 वर्षीय मयूरन का शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला था. वो तमिलनाडु के त्रिची का रहने वाला था और कामराज का भतीजा था. 

जबलपुर बरगी क्रूज हादसे में कुल 13 लोगों की मौत

हालांकि इससे शनिवार शाम कामराज के पांच वर्षीय बेटे श्रीतमिल और 5 वर्षीय विराज (पिता कृष्ण सोनी) के शव मिले थे. अधिकारियों के अनुसार, अब तक सभी लापता लोगों का पता लगा लिया गया है. राहत और बचाव दल द्वारा पूरे क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखी जा रही है. 30 अप्रैल की शाम साढ़े पांच बजे पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था. उसमें करीब 47 यात्री सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 05:30 बजे खमरिया टापू के पास तेज आंधी और लहरों के दबाव के कारण क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया. आंधी इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला.

क्रूज में सवार थे 40 पर्यटक

क्रूज में 40 से अधिक पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों के लिए जारी किए गए थे. वहीं मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आंधी की चेतावनी के बावजूद क्रूज को बरगी डैम में उतारा गया था. इतना ही नहीं, उनमें से कई यात्री लाइफ जैकेट नहीं पहने थे. वहीं हादसे के शुरुआती समय में स्थानीय मछुआरे, किसान और आसपास के लोग वास्तविक नायक बने, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर 15 से अधिक लोगों को बचाया. बाद में NDRF और अन्य विशेषज्ञ टीमें पहुंचीं और कई फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया. 

इस त्रासदी की सबसे मार्मिक तस्वीर उस सय आई, जब एक महिला मरीना मैसी का शव निकाला गया. महिला ने अपने चार वर्षीय बेटे त्रिशान को अपने ही लाइफ जैकेट में बांध लिया था और अंतिम क्षण तक सीने से लगाए रखा. जैसे ही दोनों के शव बाहर आए, पूरे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं. हर कोई स्तब्ध था. यह दृश्य दिल दहला देने वाला था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: बरगी क्रूज त्रासदी का खौफनाक वीडियो: पानी भरता रहा, लोग चीखते रहे... लाइफ जैकेट तब खुलीं जब मौत सामने खड़ी थी
.

Featured Video Of The Day
BREAKING: Ajay Ray पर महोबा में FIR दर्ज, PM Modi पर अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करने का लगा बड़ा आरोप