Jabalpur Bargi Dam Cruise Incident: भीषण गर्मी के बीच मध्य प्रदेश में अचानक मौसम बदल गया. जबलपुर में बादल छाए और तेज हवा चलने लगी. शाम के समय मौसम सुहाना होने पर 29 पर्यटक क्रूज पर सवार होकर बरगी बाध में सैर के लिए निकले. क्रूज पर सवार सभी पर्यटक अपनी मस्ती में मस्त थे, सैर का मजा ले रहे थे. लेकिन, तभी हवा तेज हो गई और बांध के पानी में तेज लहरे उठने लगीं.
शुरू में लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन कुछ ही देर में क्रूज पर हो रही मस्ती चीखों में बदल गई. देखते ही देखते 29 लोगों से भरा क्रूज पानी में समाने लगा. लोग बचने के लिए उस हिस्से की ओर बढ़े जो अब तक पानी में नहीं डूबा था. लेकिन, उनकी तेज चीखें उस भयानक मंजर की गवाह बन रहीं थी. चंद सेकेंड बाद ही क्रूज पानी में समा चुका था. हादसे के बाद सामने आए वीडियो में एक-दो पर्यटक पानी से बाहर दिख रहे उस हिस्से पर लटके दिखाई दे रहे हैं.
बांध में उठ रहीं थीं पानी की तेज लहरे
हादसे के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें मौसम का बदला मिजाज साफ दिखाई दे रहा है. तेज हवा के कारण बरगी बांध में पानी की जोरदार लहरे उठ रही हैं. हवा के कारण किनारे पर मौजूद लोगों का खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है. हवा की रफ्तार 40-50 किलो मीटर प्रति घंटा बताई गई. हादसे के बाद सामने आए वीडियो देखकर साफ नजर आ रहा है कि मौसम बांध में सैर के लिए अनकूल नहीं था.
15 लोगों ने तैरकर बचाई जान
बरगी डैम में खमरिया टापू के पास हुए इस हादसे में गनीमत रही कि 15 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली. अब तक दो महिलाओं समेत चार शव बरामद कर लिए गए हैं, बाकी की तलाश की जा रही है. क्रूज पर 29 लोग सवार थे.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 4 की मौत, 31 लोग थे सवार














