IPS Sanjay Kumar Transfer: कौन हैं भोपाल के नए पुलिस आयुक्त संजय कुमार? जानें पूरा प्रोफाइल

IPS Sanjay Kumar Madhya Pradesh IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के IPS अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है. वे इससे पहले IG बालाघाट जोन के पद पर तैनात थे. एम.ए. योग्यता रखने वाले संजय कुमार को एक अनुभवी और सख्त प्रशासक माना जाता है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPS Sanjay Kumar Bhopal Police Commissioner

IPS Transfer Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में 29 जनवरी को भारतीय पुल‍िस अध‍िकार‍ियों के तबादले हुए हैं. मध्‍य प्रदेश कैडर में साल 2004 बैच के IPS अधिकारी संजय कुमार को राजधानी भोपाल का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. इससे पहले वे बालाघाट जोन में पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदस्थ थे. संजय कुमार को एक सख्त, अनुशासित और फील्ड-एक्सपीरियंस वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है.

2004 बैच के IPS अधिकारी हैं संजय कुमार

बता दें क‍ि भोपाल के नए पुल‍िस आयुक्‍त IPS संजय कुमार का ऑलॉटमेंट ईयर 2004 हैं. वे सीधी भर्ती (RR – Regular Recruitment) के जरिए भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए. उनकी सेवा में कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां शामिल रही हैं.

IPS Sanjay Kumar: शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी

आईपीएस संजय कुमार का जन्‍म  20 दिसंबर 1976 को हुआ. इन्‍होंने एम.ए. (M.A.) तक की शिक्षा प्राप्त की है.  वे 27 दिसंबर 2004 को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए.

बालाघाट जोन में IG के रूप में निभाई अहम भूमिका

संजय कुमार 8 जून 2022 से IG, बालाघाट जोन के रूप में पदस्थ थे. यह इलाका नक्सल गतिविधियों और सीमा से जुड़े सुरक्षा मामलों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. यहां उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक नियंत्रण की सराहना होती रही है.

अब भोपाल की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी

सरकार ने संजय कुमार को राजधानी भोपाल का पुलिस आयुक्त बनाकर कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है. माना जा रहा है कि उनके अनुभव का फायदा भोपाल पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को मिलेगा. 
बता दें क‍ि बालाघाट में संजय कुमार की जगह आईपीएस ललित शाक्यवार (IPS 2008) को लगाया गया. बालाघाट जोन पुल‍िस महान‍िरीक्षक पद पर लल‍ित शाक्‍यवार का तबादला पुलिस महानिरीक्षक, शिकायत एवं मानव अधिकार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पद से क‍िया गया है. 

IPS Transfer Madhya Pradesh: एमपी में क‍िस आईपीएस का कहां ट्रांसफर?

1. पंकज कुमार (IPS 1992)

कहां से:विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल 
(विशेष पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ / CID, सतर्कता पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार)
कहां पर: विशेष पुलिस महानिदेशक, CID पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)

Advertisement

2. अनंत कुमार सिंह (IPS 1994)

कहां से: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त
कहां पर: विशेष पुलिस महानिदेशक / प्रबंध संचालक म.प्र. पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, भोपाल

3.के.पी. वेंकटेश्वर राव (IPS 1995) 

कहां से: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स पुलिस मुख्यालय भोपाल
कहां पर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय भोपाल
एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ / नक्सल ऑपरेशन(अतिरिक्त प्रभार)

4. उमेश जोगा (IPS 1997)

कहां पर: पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन
कहां से: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, म.प्र., ग्वालियर
(परिवहन विभाग को सेवाएं सौंपते हुए)

Advertisement

5. डी. श्रीनिवास वर्मा (IPS 1997)

कहां से: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल
कहां पर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय भोपाल
एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)

6. विवेक शर्मा (IPS 1998)

कहां से: पुलिस महानिदेशक / परिवहन आयुक्त, म.प्र., ग्वालियर
कहां पर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई
पुलिस मुख्यालय भोपाल (परिवहन विभाग से सेवाएं वापिस लेते हुए)

Advertisement

7. अनुराग यादव (IPS 1998)

कहां से: पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल
कहां पर: संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र. 
(खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सेवाएं सौंपते हुए)

8. राकेश गुप्ता (IPS 1999)

कहां से: संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, म.प्र.
कहां पर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन, उज्जैन
(खेल एवं युवक कल्याण विभाग से सेवाएं वापिस लेते हुए)

Advertisement

9. अभय सिंह (IPS 2002)

कहां से: पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (सेहोर जोन)
कहां पर: पुलिस महानिरीक्षक (योजना)
पुलिस मुख्यालय, भोपाल

10. हरिनारायण चारी मिश्र (IPS 2003)

कहां से: पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल
कहां पर: पुलिस महानिरीक्षक (SCRB) पुलिस मुख्यालय, भोपाल

11. संजय कुमार (IPS 2004)

कहां से: पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन, बालाघाट
कहां पर: पुलिस आयुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल

 12. संजय तिवारी (IPS 2004)

कहां से: पुलिस महानिरीक्षक (योजना), पुलिस मुख्यालय, भोपाल
कहां पर: पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (देहात) जोन

13.  राजेश एन. (IPS 2006)

कहां से: पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल
कहां पर: पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन, शहडोल

14. ललित शाक्यवार (IPS 2008)

कहां से: पुलिस महानिरीक्षक, शिकायत एवं मानव अधिकार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
कहां पर: पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट जोन, बालाघाट  

Read More: IPS Transfer Madhya Pradesh: 14 आईपीएस के तबादले, संजय कुमार भोपाल के नए पुलिस आयुक्त 

Read More:  IPS संजीव शुक्‍ला: रायपुर के पहले पुल‍िस कम‍िश्‍नर बनने की इनसाइड स्‍टोरी, ज्‍वाइन करते ही क्‍या बोले?

Featured Video Of The Day
Baramati: आखिरी सफर पर निकले Ajit Pawar...अंतिम संस्कार के बाद दी गई आखिरी सलामी | Funeral