VIDEO: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां बोली- राजा लौट आया, इस संयोग को चमत्कार मान रहे परिजन

राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा कि 'मेरा बेटा फिर से लौट आया है'. बच्चे का नाम भी ‘राजा’ ही रखा है. मां का कहना है कि जब बच्चे को ‘राजा’ कहकर बुलाते हैं, तो उसकी प्रतिक्रिया भी उन्हें अपने बेटे की याद दिलाती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद बेटे को खोने वाले परिवार के घर में गूंजी किलकारी ने उनके गम को कुछ पल के लिए खुशी में बदल दिया है. राजा की हत्या के करीब 8-9 महीने बाद उसके बड़े भाई सचिन रघुवंशी पिता बने हैं. उनके पत्नी ने बेटे का जन्म दिया है. परिवार इसे राजा की वापसी मान रहा है, इसलिए नवजात का नाम भी ‘राजा' ही रखा गया है. इसके पीछे एक संयोग भी है, जिसे परिजन चमत्कार मान रहे हैं.   

दरअसल, परिवार का कहना है कि जिस दिन राजा की हत्या हुई थी, वह ग्यारस का दिन था. दोपहर करीब 2:40 बजे उनकी मौत हुई थी. वहीं, राजा के भाई सचिन रघुवंशी के बेटे का जन्म भी ग्यारस को ही हुआ है. उसके जन्म का समय भी लगभग वही, दोपहर 2:42 बजे बताया जा रहा है. इसी संयोग के कारण परिवार इसे भगवान की कृपा और अपने बेटे की वापसी मान रहा है. 

राजा की मां उमा रघुवंशी

मां बोली- मेरा बेटा लौट आया 

राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा कि 'मेरा बेटा फिर से लौट आया है'. परिवार ने बिना किसी कुंडली के नवजात का नाम भी ‘राजा' ही रख दिया है. मां का कहना है कि जब बच्चे को ‘राजा' कहकर बुलाते हैं, तो उसकी प्रतिक्रिया भी उन्हें अपने बेटे की याद दिलाती है. 

राजा हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग  

इधर, राजा के परिवार वाले अभी न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने इस राजा हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है. जिससे आरोपियों को जल्द सजा मिल सके. राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुसंशी अभी जेल में बंद हैं.  
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vedanta Boiler Blast: वेदांता का 'खूनी बॉयलर'? 24 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Anil Agarwal