इंदौर मैराथन में आर्यन की मौत; CPR दिया, फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले टूटा दम

Indore Marathon Runner Aryan Todi Death: इंदौर मैराथन का यह 12वां संस्करण था, जिसे ‘दिल से दौड़ें, दिल के लिए’ के नारे के साथ आयोजित किया गया था. देशभर से सैकड़ों धावक इस आयोजन का हिस्सा बने थे. आयोजन समिति के अधिकारियों और पुलिस के अनुसार, मैराथन में सभी आवश्यक मेडिकल इंतज़ाम किए गए थे और हर रूट पर चिकित्सक मौजूद थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indore Marathon: इंदौर मैराथन में आर्यन की मौत; CPR दिया, फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले टूटा दम

Indore Marathon Runner Aryan Todi Death: इंदौर में रविवार को आयोजित ‘इंदौर मैराथन' के दौरान एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध रूप से हार्ट अटैक से मौत हो गई. मृतक की पहचान कोलकाता निवासी आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है. घटना उस समय हुई जब आर्यन फिनिश लाइन से महज कुछ दूरी पर पहुंच चुका था. पुलिस और आयोजन समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रविवार सुबह बड़ी संख्या में धावक मैराथन में शामिल हुए थे. इन्हीं में से एक आर्यन तोड़ी भी थे, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया था और दौड़ में सक्रिय रूप से भाग ले रहे थे.

क्या हुआ था?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था और नेहरू स्टेडियम के फिनिशिंग पॉइंट से करीब 100–150 मीटर पहले अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत ने आर्यन को संभाला और तत्काल सीपीआर (कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया. इसके बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ.

मैराथन स्थल पर मौजूद मेडिकल टीम ने युवक को तुरंत एम्बुलेंस से शासकीय महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाद में परिजन की मौजूदगी में आर्यन को बॉम्बे हॉस्पिटल भी ले जाया गया, लेकिन वहां भी उन्हें मृत ही बताया गया.

इंदौर मैराथन का यह 12वां संस्करण था, जिसे ‘दिल से दौड़ें, दिल के लिए' के नारे के साथ आयोजित किया गया था. देशभर से सैकड़ों धावक इस आयोजन का हिस्सा बने थे. आयोजन समिति के अधिकारियों और पुलिस के अनुसार, मैराथन में सभी आवश्यक मेडिकल इंतज़ाम किए गए थे और हर रूट पर चिकित्सक मौजूद थे.

पुलिस ने क्या कहा? 

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) तुषार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला दिल का दौरा पड़ने जैसा प्रतीत होता है. हालांकि, मौत के असली कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि आर्यन दौड़ शुरू करने से पहले पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहा था और उसके स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और आयोजन समिति तुरंत मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने धावकों की सुरक्षा और मेडिकल प्रोटोकॉल की समीक्षा भी शुरू कर दी है. उसके परिवार को सूचना दे दी गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Satna News: ड्यूटी के दौरान रघुराजनगर तहसील के कर्मचारी की मौत; कलेक्ट्रेट परिसर में पसरा मातम

यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: इस बार बजट में क्या? जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या किस पर पड़ेगी महंगाई की मार

Advertisement

यह भी पढ़ें : Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम का ऐलान, जानिए क्या है फायदा

यह भी पढ़ें : Police Academy Bhopal: पुलिसकर्मियों ने सीखा पुलिसिंग में AI का उपयोग; NDRF के साथ हुई ये खास मॉक ड्रिल

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti: 'Mojtaba Khamenei IRGC की कठपुतली' Netanyahu के बयान से बौखलाया ईरान | War News