Transgender Rape Case Indore: इंदौर के चर्चित किन्नर कांड (Transgender Case) में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को आखिरकार पुलिस (Indore Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. पंढरीनाथ थाना (Pandharinath Police Station Case) क्षेत्र में अक्टूबर 2025 में हुए गंभीर अपराध के मामले में फरार आरोपी अक्षय कुमायू (Akshay Kumayu Arrested) को इंदौर पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी पिछले करीब पांच महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.
स्पेशल टीम ने की गिरफ्तारी
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इंदौर पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था. डीसीपी जोन‑4 के निर्देशन में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मानपुर क्षेत्र के एक गांव में छिपा हुआ है.
जंगल की ओर भागा आरोपी, पुलिस ने किया पीछा
सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मानपुर के गांव पहुंची तो आरोपी ने खुद को घिरता देख जंगल की ओर भागने की कोशिश की. पुलिस ने करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया और आखिरकार जंगल से ही आरोपी को पकड़ लिया. इस दौरान उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश अब भी जारी है.
दो मामलों में फरार था आरोपी
पुलिस के मुताबिक अक्षय कुमायू दो अलग‑अलग मामलों में फरार चल रहा था. आरोपी के खिलाफ परदेशीपुरा थाना सहित अन्य थानों में भी अपराध दर्ज हैं. किन्नर के साथ हुए मामले में वह मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जबकि उसका साथी पंकज पहले से ही जेल में बंद है.
सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को करता रहा गुमराह
जांच में सामने आया है कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी फोटो और वीडियो अपलोड कर रहा था. वह अलग‑अलग स्थानों की तस्वीरें डालकर अपनी लोकेशन बदलने का भ्रम पैदा कर रहा था, जिससे पुलिस की जांच प्रभावित हो रही थी.
पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं तीन आरोपी
इससे पहले इस मामले में सपना हाजी, राजा हाशमी और पंकज को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. इन सभी से पूछताछ के बाद ही पुलिस को मुख्य आरोपी तक पहुंचने में अहम सुराग मिले थे. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं.
पूछताछ जारी, आगे होगी कानूनी कार्रवाई
फिलहाल पुलिस आरोपी अक्षय कुमायू से गहन पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथी की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इस गिरफ्तारी को इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Indore Kinnar Case: किन्नर मामले में पकड़े गए राजा हाशमी व उसके भाई पर लगे दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के आरोप
यह भी पढ़ें : Kinnar Jihad: किन्नर अखाड़ा संस्थापक का दावा; इंदौर से चल रहा ‘किन्नर जिहाद' नेटवर्क, PM-CM से शिकायत
यह भी पढ़ें : MP के सागर में बनेंगी अत्याधुनिक गौशालाएं; 442 एकड़ भूमि आवंटित, ग्रामीणों को रोजगार
यह भी पढ़ें : FASTag Annual Pass हुआ महंगा; NHAI का ऐलान, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया टोल पास रेट














