Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में EV चार्जिंग के दौरान बंगले में लगी भीषण आग में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिले के ब्रजेश्वरी एनेक्स में लगी आग में दो परिवार तबाह हो गए. हादसे का शिकार हुए पुगलिया परिवार के मुखिया और उनकी गर्भवती बहू सिमरन की भी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इससे उसके गर्भ में पल रहा नवजात भी जन्म से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गया.
जानकारी के अुनसार, अग्निकांड में जान गंवाने वाले मनोज पुगलिया के तीन बेटे हैं. उनके बड़े बेटे सौरभ की शादी तीन साल पहले सिमरन से हुई थी. सिमरन चार महीने से अधिक की गर्भवती थी, परिवार में खुशियां में आने वाली थीं. डॉक्टर ने उसे आराम करने की सलाह दी थी. वह नीचे की मंजिल पर थी. आग की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई और उसके साथ गर्भ में पल रहे नवजात जान ने भी दम तोड़ दिया.
Indore EV Fire Case: गैस सिलेंडर और डिजिटल लॉक ने बढ़ाया मौत का खतरा, इंदौर हादसे की पूरी कहानी
जनवरी में शादी, छोटी बहू मायके में थी
पति के साथ छत पर जाती तो बच जाती सिमरन की जान
बताया गया कि हादसे के बाद सौरभ ने अपनी पत्नी सिमरन से भी छत पर चलने के लिए कहा था, लेकिन वह कुछ सामान लेने के लिए कमरे में चली गई. इस दौरान बंगले के नीचे हिस्से में इतना धुआं भर गया कि वहां खड़े रहने भी मुश्किल हो गया. इसके बाद मनोज पुगलिया के तीनों बेटे और पत्नी अपने बंगले की छत से होते हुए पड़ोसी की छत पर पहुंचे. लेकिन, मनोज और बहु सिमरन बाहर नहीं निकल सके. इससे दोनों की मौत हो गई.
Video: चले लाठी-ठंडे, महिला संग ग्रामीणों ने खदेड़ा, फिर बचकर भागी बिजली विभाग की टीम














