IAS की 3 शादी की असली कहानी क्या है? अवि प्रसाद-अंकिता धाकरे की लव स्टोरी, पिता ने NDTV पर तोड़ी चुप्पी

ias avi prasad ankita dhakare: मध्य प्रदेश कैडर के दो IAS अधिकारियों की शादी चर्चा में है. Avi Prasad की यह तीसरी और Ankita Dhakare की पहली शादी है. इंटरव्यू में अंकिता के पिता ने स्पष्ट किया कि विवाह दोनों परिवारों की रजामंदी से धूमधाम से हुआ और पहले की शादियां कानूनी रूप से समाप्त हो चुकी थीं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins

IAS News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी Avi Prasad और Ankita Dhakare की जोड़ी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. दोनों ही मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. अवि प्रसाद की यह तीसरी और अंकिता धाकरे की पहली शादी है. खास बात यह है कि अवि प्रसाद की दोनों पूर्व पत्नियां भी आईएएस हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश के शाजापुर और रतलाम की कलेक्टर हैं.

एमपी कैडर में 2014 बैच के 40 वर्षीय आईएएस अवि प्रसाद और साल 2017 बैच की 36 वर्षीय आईएएस अंकिता धाकरे की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं, जिनसे अंकिता धाकरे के पिता रविंद्र सिंह धाकरे ने पर्दा उठाया है. उनका कहना है कि यह गुपचुप शादी नहीं, बल्कि दोनों परिवारों की रजामंदी से धूमधाम से हुई है. 

NDTV से बातचीत में रविंद्र सिंह धाकरे ने बताया कि अंकिता और अवि प्रसाद की लव मैरिज है. दोनों एक-दूसरे को काफी समय से पसंद करते थे. शादी 10 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश के Kuno National Park के पास शिवपुरी-श्योपुर हाईवे पर एक रिसॉर्ट में हुई है.

रविंद्र सिंह धाकरे के अनुसार 8 से 11 फरवरी तक माता की चौकी, मेहंदी, हल्दी, विवाह, रिसेप्शन और विदाई तक की सभी रस्में रीति-रिवाज से निभाई गईं. यह कोई गुपचुप शादी नहीं थी. शादी का बाकायदा कार्ड छपवाया गया था. दोनों परिवारों से बड़ी संख्या में मेहमान भी आए थे. 

ias avi prasad ankita dhakare wedding

उज्जैन में हुई दोस्ती, प्यार में बदली

आईएएस अवि प्रसाद और अंकिता धाकरे की उज्जैन में हुई दोस्ती प्यार में बदली. साल 2022 में अवि प्रसाद एमपी के उज्जैन में एडीएम पद पर कार्यरत थे और उसी समय अंकिता धाकरे उज्जैन जिला पंचायत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर सेवाएं दे रही थीं. यहीं से दोनों की मुलाकात हुई, जो बाद में दोस्ती और फिर साल 2026 में प्रेम विवाह तक पहुंची.

परिवार ने बेटी की पसंद को स्वीकारा

रविंद्र सिंह धाकरे के अनुसार बेटी अंकिता ने उन्हें बताया था कि वह आईएएस अवि प्रसाद को पसंद करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं. पूरे परिवार ने बेटी की पसंद को स्वीकार किया और अवि प्रसाद का कानूनी रूप से तलाक होने के बाद उसकी शादी करवाई. 

रविंद्र सिंह धाकरे बताते हैं कि आईएएस बेटी अंकिता के लिए कई रिश्ते आ रहे थे, मगर पहले वह कहती थीं कि उसे शादी ही नहीं करनी है. वह उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहती थीं. पिछले साल अप्रैल में उसने एक एग्जाम पास किया था, जिसकी बदौलत उसका Stanford University में दाखिला भी हो गया था. फिर परिवार ने समझाया कि वह आईएएस अधिकारी है. यहां उसके पास समाज के लिए कुछ करने का ज्यादा अवसर है. उसे विदेश जाने की बजाय यहीं रहना चाहिए.

Advertisement

आईएएस अवि प्रसाद कौन हैं? पहले IPS फिर IAS

तीन शादी को लेकर चर्चा में आए आईएएस अवि प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले हैं. अवि प्रसाद का जन्म 9 अप्रैल 1986 को हुआ है. 1 सितंबर 2014 को बतौर आईएएस उन्होंने मध्य प्रदेश कैडर ज्वाइन किया.

यूपीएससी 2013 पास करके अवि प्रसाद आईपीएस बने थे, मगर आईएएस बनने के लिए यूपीएससी 2014 में भी परीक्षा दी और अखिल भारतीय स्तर पर 13वीं रैंक हासिल कर एमपी कैडर में आईएएस बने. वर्तमान में वे सीईओ, एम्प्लॉयमेंट गारंटी काउंसिल भोपाल पद पर कार्यरत हैं. उनके पास LL.B., M.B.A. (MBL), BIBF (H) की डिग्रियां हैं.

आईएएस अंकिता धाकरे कौन हैं? IRS से IAS तक का सफर

आईएएस अंकिता धाकरे मूल रूप से मध्य प्रदेश में सिगौन तहसील, पिपरई, जिला अशोकनगर की रहने वाली हैं. अंकिता का जन्म 21 जून 1990 को रविंद्र धाकरे के घर हुआ है. उनके पिता रविंद्र धाकरे भी सरकारी सेवा में हैं.

Advertisement

अंकिता धाकरे अपने पति अवि प्रसाद से उम्र में चार साल छोटी हैं. वर्तमान में अंकिता की पोस्टिंग उप सचिव, मध्य प्रदेश सरकार, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग, भोपाल में है. इससे पहले सबलगढ़ एस डी एम रही हैं. 

केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री रखने वाली अंकिता धाकरे दूसरे प्रयास में आईएएस बनीं. पहले प्रयास में आईआरएस बनी थीं. फिर साल 2017 में अखिल भारतीय स्तर पर 211वीं रैंक लाकर होम कैडर मध्य प्रदेश में आईएएस बनीं. 

Advertisement

अवि प्रसाद की पहली शादी

आईएएस अवि प्रसाद की पहली शादी Riju Bafna से हुई थी. दोनों 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. यूपीएससी की तैयारी और आईएएस ट्रेनिंग के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदली थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए थे.

28 सितंबर 1988 को जन्मी रीजु बाफना मूल रूप से नई दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्तमान में मध्य प्रदेश के शाजापुर में जिला कलेक्टर पद पर सेवाएं दे रही हैं. उनके पास एम.ए. (इको.) (ऑनर्स) और बी.ए. (इको.) (ऑनर्स) की डिग्रियां हैं. 

Advertisement

अवि प्रसाद की दूसरी शादी

आईएएस अवि प्रसाद ने दूसरी शादी Misha Singh से की थी, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश कैडर की 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. मिशा सिंह रतलाम जिला कलेक्टर पद पर सेवाएं दे रही हैं.

3 अगस्त 1988 को जन्मी मिशा सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उनके पास बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) और पी.जी. डिप्लोमा इन ए.डी.आर. की डिग्रियां हैं. 


ये भी पढ़ें- तीसरी शादी कर सुर्खियों में आए आईएएस अवि प्रसाद, IAS अंकिता धाकड़ से गुना रिसॉर्ट में गुपचुप रचाई शादी!

Featured Video Of The Day
Iran की Missile से कांपा America? Hormuz में जंग का Countdown शुरू!