MP में पहली बार पकड़ी गई OG ग्रेड गांजे की खेप, जानिए पानी में उगने वाला ‘ओशियन ग्रोथ’ गांजा कितना महंगा है

OG Grade Ganja: ग्वालियर में MP पुलिस ने पहली बार ओजी ग्रेड (ओशियन ग्रोथ) हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा. वहीं अधिकारियों द्वारा देशभर में इस तरह के गांजे की यह पांचवीं बरामदगी बताई जा रही है. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ग्वालियर पुलिस ने पहली बार ओजी ग्रेड (ओशियन ग्रोथ) हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ने की कार्रवाई की (AI फोटो)

Ganja Smuggling: ग्वालियर में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने पहली बार ओजी ग्रेड (ओशियन ग्रोथ) गांजा पकड़ा है, जिसे जमीन पर नहीं बल्कि पानी में उगाया जाता है. यह गांजा हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार किया जाता है और इसे घर के अंदर भी आसानी से उगाया जा सकता है. मध्यप्रदेश पुलिस के लिए यह पहली कार्रवाई है, जबकि देशभर में इस तरह के गांजे की यह पांचवीं बरामदगी बताई जा रही है.

क्या है ओजी ग्रेड या ओशियन ग्रोथ गांजा?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ओजी ग्रेड गांजा हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार होता है, जिसमें मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसे पानी में पोषक तत्वों के साथ उगाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये प्रति किलो तक बताई जा रही है, जिससे तस्करों का नेटवर्क बेहद मुनाफे वाला माना जा रहा है.

Ganja Smuggling: ओजी ग्रेड गांजा एमपी में पहली बार पकड़ाया

चेकिंग के दौरान पकड़ाए तस्कर

ग्वालियर की कंपू थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांजे की खेप लेकर आने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने अवाड़पुरा मुर्गी फार्म के पास कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एमपी‑07 एमएन‑4218 नंबर की बाइक आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे. पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया.

आरोपियों से 1.4 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम गौरव कुशवाह, निवासी भूरे बाबा की बस्ती जनकगंज और हेमंत उर्फ सार्थक, निवासी तारागंज कलारी के पास, जनकगंज बताया. तलाशी के दौरान उनके पास से तीन अलग‑अलग किस्म का अवैध गांजा कुल 1 किलो 438 ग्राम बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है.

Advertisement
पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद गांजे में से कुछ मात्रा ओजी ग्रेड की है, जो पानी में उगाया गया था. यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे पहले भोपाल में ऐसा गांजा पकड़ा गया था, लेकिन वह इंटेलिजेंस इनपुट पर हुई कार्रवाई थी.

ग्वालियर की यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस की पहली प्रत्यक्ष जब्ती है.

NDPS एक्ट में केस दर्ज, नेटवर्क की जांच

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की योजना थी. पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हाथ हो सकता है, जिसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Ganja Smuggling: कवर्धा में लाखों रुपये का गांजा पकड़ाया, पुलिस ने तस्करों को ऐसे दबोचा

यह भी पढ़ें : अक्षय तृतीया से पहले बाल विवाह पर सख्ती; MP के सभी जिलों में कंट्रोल रूम और उड़न दस्ते

Advertisement

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अप्रैल में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?

यह भी पढ़ें : MP में UCC को लेकर सियासी घमासान, कमेटी गठन की तैयारी के बीच कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

Featured Video Of The Day
Kachehri | US Iran War | युद्ध में परमाणु के अलावा कौन से बमों पर पाबंदी | Meenakshi Kandwal