ग्वालियर के छात्र की स्कॉटलैंड में संदिग्ध मौत, 18 दिन से शव पाने के लिए भटक रहा है परिवार

Gwalior Student Death in Scotland: बेटे की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है. खासकर उसकी मां की हालत बहुत खराब है. उन्होंने खाना पीना छोड़ रखा है. उनके पिता का कहना है कि जिस युनिवर्सिटी में वह पढ़ रहा था. वहां कुछ न कुछ गलत चल रहा है. इससे पहले तीन अन्य स्टूडेंट की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है. यह चौथी संदिग्ध मौत है. इसकी निष्पक्ष जांच के लिए भरत सरकार क़ो पहल करनी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Gwalior Student Death in Scotland: ग्वालियर (Gwalior) निवासी एक युवक की स्कॉटलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. संस्कार श्रीवास्तव नामक यह युवक वहां यूनिवर्सिटी ऑफ स्त्रीलिंग में एमएससी फॉरेन्सिक साइंस की पढ़ाई कर रहा था. अब 18 दिन बीत जाने के बाद भी माता-पिता की पथराई आँखें बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रही हैं. जगह- जगह भटकने के बावजूद पता नहीं चल पा रहा कि उन्हें अपने बेटे के अंतिम दर्शन मिल भी पाएंगे या नहीं?

ग्वालियर के बहोडापुर इलाके में रहने वाले संस्कार का परिवार मूलतः भिंड के मौ का है. उसके कृषक पिता कुलदीप अपने बेटे संस्कार श्रीवास्तव के लिए बैंक से  39 लाख रुपये का कर्ज लेकर बेटे को पढ़ने विदेश भेजा था. संस्कार ने अंतिम बार अपने परिवार से 5 मार्च को एक घंटे तक वीडियो कॉल से बात की थी, लेकिन 7 मार्च को उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया.

परिवार ने सरकार से मांगी मदद

उधर बेटे की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है. खासकर उसकी मां की हालत बहुत खराब है. उन्होंने खाना पीना छोड़ रखा है. उनके पिता का कहना है कि जिस युनिवर्सिटी में वह पढ़ रहा था. वहां कुछ न कुछ गलत चल रहा है. इससे पहले तीन अन्य स्टूडेंट की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है. यह चौथी संदिग्ध मौत है. इसकी निष्पक्ष जांच के लिए भरत सरकार क़ो पहल करनी चाहिए.

परिवार ने बताई ये कहानी

कुलदीप के पिता यह मानने क़ो तैयार ही नहीं है कि उनका बेटा ख़ुदकुशी कर सकता है. उनका कहना है कि वह आराम से पढ़ाई कर रहा था और 90 हजार रुपये महीने का पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था. 5 मार्च क़ो उसने सभी परिजनों से एक घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत की थी. वह काफी खुश था कि अगले साल पढ़ाई पूरी करके घर लौट आएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: रायपुर में कंपनी बनाकर अमेरिका में की जा रही थी ठगी, क्राइम ब्रांच ने दी दबिश तो दिखा ऐसा नजारा

पिता कुलदीप आंखों के रोग के कारण कम देख पाते हैं. उन्होंने ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और भारत सरकार से गुहार लगाई है कि बेटे का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए. जानकारी के मुताबिक, संस्कार का शव '27 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें- CGPSC 2021 Row: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की SLP ठुकराई, चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग का रास्ता साफ

Advertisement
Featured Video Of The Day
होर्मुज में कुछ बड़ा होने वाला है? 3 हजार स्पेशल कमांडो क्यों भेज रहे ट्रंप, क्या है प्लानिंग