Dhamtari में COBRA Battalion के जवानों की कार ट्रक में घुसी, 4 की मौत, गाड़ी की छत उखड़ी, गैस कटर से काटकर निकाले शव 

जगदलपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार डिजायर कार Dhamtari में खपरी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और उसमें सवार जवान बुरी तरह फंस गए. हादसे में COBRA Battalion के चार जवानों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dhamtari Road Accident: कोबरा बटालियन के चार जवानों की दर्दनाक मौत.

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना इलाके के ग्राम खपरी बाईपास के पास हुए एक हादसे में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में एक एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.  

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार डिजायर कार खपरी बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और उसमें सवार जवान बुरी तरह फंस गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. 

बालोद में खड़े ट्रक में पीछे से टकराए बाइक सवार, एक ही गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत 

दो जवानों की मौके पर ही मौत

गैस कटर की मदद से कार को काट-काटकर उसमें फंसे जवानों को बाहर निकाला गया. इस दर्दनाक हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. एक घायल जवान को इलाज के लिए तुरंत धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को  हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर ही है, उसके बाद ही सही कारण सामने आ सकेगा.

Advertisement

बहू के सामने काटी सास की गर्दन, फिर एक और हत्या, पत्नी के मां नहीं बनने पर आरोपी ने अपने घर में क्यों खेला खूनी खेल? Ground Report

सीएम विष्णु देव बोले- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ

दर्दनाक हादसे को लेकर प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय ने दुख जताया. उन्होंने एक्स कर लिखा- धमतरी में हुए अत्यंत दुखद सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के हमारे वीर जवानों के असामयिक निधन का समाचार हृदयविदारक है. राष्ट्रसेवा में समर्पित दिवंगत जवानों को मैं विनम्र  श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल जवान को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें. इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है.  

Advertisement

दुर्ग नाबालिग गैंगरेप केस, दो का सरेंडर, सात आरोपियों में रिटायर्ड अफसर भी, शादी न कर सके इसलिए दांतों से काटा था  

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: इजरायल का भीषण हमला, 10 दिनों में तीसरी बाद Nuclear Power Plant ध्वस्त! | War News