प्रिंस की हत्या कर, पत्नी तुलसी को ले गया शोएब...6 महीने बाद मिली खोपड़ी; ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

Sagar Blind Murder Case Solved: सागर में 20 अगस्त 2025 को लापता हुए युवक का कंकाल पुलिस को छह महीने बाद मिला है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sagar Blind Murder Case Solved: छह महीने पहले लापता हुए प्रिंस वाल्मीकि की सेप्टिक टैंक के मलबे से मिली हड्डियां.

 MP Crime News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी में छह महीने पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड में तीन किरदार हैं, पहला प्रिंस वाल्मीकि जिसकी हत्या हुई, दूसरा उसकी पत्नी तुलसी बाई और तीसरा उसका तुलसी का प्रेमी शोएब खान, जिसने प्रिंस की हत्या की. अब पुलिस ने सेप्टिक टैंक से प्रिंस की खोपड़ी और हड्डियां बरामद की हैं. आइए, विस्तार से जानते हैं पूरा मामला... 

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला? 

थाना प्रभारी समरथ सीनम ने बताया कि सागर के लक्ष्मी नगर बहेरिया निवासी प्रिंस वाल्मीकि (22) देवरी में अपनी पत्नी तुलसी बाई के साथ रहता था. 20 अगस्त 2025 को शाम करीब 7 बजे वह घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. 25 अगस्त 2025 को उसकी पत्नी तुलसी बाई ने देवरी थाने में प्रिंस की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन प्रिंस का कुछ भी पता नहीं चल सका. 

Video: दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी कुएं में गिरी, डीजे की तेज आवाज से बिदक गई थी, रेस्क्यू का वीडियो वायरल

कैसे खुला हत्या का राज?

हाल ही में पुलिस को प्रिंस की पत्नी तुलसी के प्रेमी शोएब पिता नमाज खान (23) निवासी सुखचैन वार्ड के बारे में जानकारी मिली. पुलिस को उसके बारे में जानकारी जुटाई और फिर संदेश के आधार पर 8 फरवरी 2026 को शोएब को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की. शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करने के लिए इधर-उधर घुमाता रहा, लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी शोएब टूट गया. उसने मृतक की पत्नी तुलसी से अवैध संबंध होने और प्रिंस की हत्या की बात कबूल की.    

Advertisement

Neemuch Constable Suicide: जहर खिलाया या खाया, पत्नी का सवाल, वो महिला कौन जो ले गई 'नोट'? SP बोले- कांस्टेबल को 4 सजाएं मिली थीं 

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में क्या बताया?  

आरोपी शोएब ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 20 अगस्त 2025 को वह प्रिंस को शराब पिलाने के बाद सनशाइन स्कूल के गार्डन में ले गया. इसके बाद रात के अंधेरे में पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को पास में ही स्थित एक पुराने टॉयलेट के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची और सेप्टिक टैंक के मलबे से मृतक की खोपड़ी और कुछ हड्डियां बरामद कीं. पूरा कंकाल नहीं मिलने पर पुलिस ने अगले दिन आरोपी शोएब से फिर पूछताछ की. इस दौरान उसने अन्य हड्डियां भी उसी स्थान पर होने की जानकारी दी, 9 फरवरी 2026 की रात पुलिस ने मलबे की गहन जांच की, जिसके बाद बड़ी संख्या में हड्डियां बरामद कीं. 

Advertisement

VIDEO: UP का आवेश भोपाल में बना ‘राजा', हिंदू लड़कियों को फंसाया, फोन में मिले 40+ अश्लील वीडियो; बजरंग दल ने दबोचा

कहां गया था आरोपी? 

पुलिस ने बताया कि प्रिंस की हत्या के बाद आरोपी शोएब उसकी पत्नी तुलसी को गुजरात के सूरत लेकर चला गया था. वहीं से फोन पर प्रिंस के परिजनों को लगातार गुमराह करता रहा. आरोपी शोएब पुलिस की गिरफ्त है,  कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Neemuch Constable Suicide: 'SP के ससुर का महंगा टिकट, बिक रही पुलिस और अवैध संबंध', सुसाइड से पहले कांस्टेबल ने 3 पेज में क्या लिखा?

Featured Video Of The Day
Iran War: Trump पर ईरान का तंज, Greenland को US Annexation से बचाने के लिए Europe को दिया ऑफर