खौफनाक मंशा: दमोह में भाजपा नेता को 2 बार स्कॉर्पियो से कुचला, क्यों की गई हत्या?

Damoh Police Crack Cold-Blooded Conspiracy BJP Leader Accident Turns Out to be Murder: दमोह में भाजपा नेता देवेंद्र राजपूत की स्कॉर्पियो से कुचलकर मौत हादसा नहीं थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह एक सोची-समझी साजिश (Planned Murder) थी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Damoh Police Crack Cold-Blooded Conspiracy: BJP Leader Accident Turns Out to be Murder.

Planned Murder in Damoh, BJP Leader Devendra Rajput Crushed Twice by Scorpio: दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर भाजपा नेता देवेंद्र राजपूत की स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि यह हादसा नहीं, हत्या थी. इस मामले पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और तीसरे की तलाश जारी है. घटना वाले दिन 12 मई 2026 को यह हादसा लग रहा था, लेकिन जांच में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आई है. 

दरअसल, भाजपा नेता और बांसा तारखेड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष 45 वर्षीय देवेंद्र राजपूत 12 मई मंगलवार शाम लक्ष्मण कुटी मंदिर से अपने घर बरमासा जा रहे थे. उद्यानिकी कार्यालय के समीप भोपाल पासिंग स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने कार को रिवर्स कर दूसरी बार फिर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाई और फिर वहां से फरार हो गए. देवेंद्र राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई. 

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी 

हत्या करने के बाद आरोपी कुछ ही दूर जबलपुर बायपास मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर भाग गए. जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की. इसके बाद एसपी आनंद कलादगी भी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने पुलिस और परिजनों से जानकारी ली. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पुरानी रंजिश के चलते हत्या का मामला सामने आया. पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगा, जिसमें स्कॉर्पियो में दुर्गेश राजपूत के दो बेटे विशाल और वैभव राजपूत के साथ चचेरा भाई अभिषेक राजपूत साफ नजर आ रहे थे. 

फाइल में दबा पन्ना आया बाहर, जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन हो चुके थे सीज

Advertisement

आरोपी भाजपा नेता के रिश्तेदार 

एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि भाजपा नेता देवेंद्र राजपूत की आरोपियों के साथ 5-6 साल पुरानी रंजिश सामने आई है. आरोपियों ने जानबूझकर उनकी बाइक को स्कॉर्पियो से पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी जबलपुर बायपास रोड पर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए थे. पकड़े गए आरोपी देवेंद्र राजपूत के परिवार के करीबी रिश्तेदार हैं. घटना को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. बता दें कि बुधवार दोपहर पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.   

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Depression ने ली Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की जान? | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article