महाकाल के दर पर क्रिकेटर तिलक वर्मा, कहा- बाबा से वर्ल्ड कप जीतने की प्रार्थना की थी 

टीम इंडिया के ऑलराउंडर तिलक वर्मा उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने वर्ल्ड कप से पहले मांगी गई मन्नत पूरी होने पर बाबा का आशीर्वाद लिया. तिलक ने नंदी हॉल में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया. उनके साथ महाराष्ट्र के नेता पार्थ पवार भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Cricketer Tilak Varma Mahakal Visit: बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे टीम इंडिया के ऑलराउंडर तिलक वर्मा ने कहा कि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बाबा से जीत की प्रार्थना की थी और अब विश्व विजेता बनकर आशीर्वाद लेने आए हैं. उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तिलक ने विधि-विधान से पूजा की. उनके साथ महाराष्ट्र के नेता भी मौजूद रहे, जबकि भक्तों में उन्हें देखकर खासा उत्साह देखने को मिला.

महाकाल दर्शन और पूजन

सोमवार दोपहर तिलक वर्मा महाकाल मंदिर पहुंचे. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना की, नंदी जी के कान में मुराद कही और फिर चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन कर जलाभिषेक किया. दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने तिलक को पहचान लिया और कई लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई.

वर्ल्ड कप जीतने की मन्नत मांगी थी

दर्शन के बाद तिलक वर्मा ने बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वे बाबा के दर्शन के लिए आए थे और कप जीतने की प्रार्थना की थी. अब टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के बाद वे पुनः आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं. तिलक ने कहा कि यह उनके लिए आस्था और कृतज्ञता प्रकट करने का क्षण है.

नेताओं की मौजूदगी और सुरक्षा इंतजाम

तिलक वर्मा के साथ अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और कुछ विधायक भी मौजूद थे. मंदिर प्रशासन और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए व्यवस्था की, ताकि दर्शन सुचारु रूप से हो सकें और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो.

Advertisement

क्रिकेटरों की महाकाल आस्था

तिलक से पहले भी कई दिग्गज क्रिकेटर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं. इसमें विराट कोहली, एमएस धोनी, केएल राहुल, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ समेत कई नाम शामिल हैं. महिला क्रिकेट टीम भी बड़े टूर्नामेंट से पहले और जीत के बाद महाकालेश्वर आशीर्वाद लेने पहुंच चुकी है. इसे टीम इंडिया की एक आस्थापूर्ण परंपरा के रूप में देखा जाता है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या ईरान पर होगा ज़मीनी हमला? | Trump Iran Attack On US | Mojtaba Khamenei