VIDEO: 'खबर मैं हूं या मेरा हेलमेट'... CG के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का अजीब जवाब, बाइक चलाते वीडियो हुआ था वायरल

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सबको मालूम है कि रात को 10:00 बजे से सुबह 7:00 तक नो एंट्री खुला रहता है, इस समय हेलमेट अनिवार्य नहीं रहता. हेलमेट जरूरी है, हेलमेट पहनना चाहिए. लेकिन, सुबह 7:00 कोई हेलमेट पहनकर मैदान नहीं जाता.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़क सुरक्षा माह में बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का लापरवाही पर अजीब बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि  कोई कैबिनेट मंत्री शहर में मोटरसाइकिल से घूम रहा है वह समाचार है या वह बिना हेलमेट सुबह घूम रहा है वह खबर है. 

दरअसल, सड़क सुरक्षा माह के बीच 24 जनवरी 2026 को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शहर में बिना हेलमेट बाइक पर  घूमते नजर आए थे. इसका वीडियो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया. वीडियो सामने आते ही यह चर्चा में आ गया. मंत्री होने के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर उनकी आलोचना शुरू हो गई. 

ये भी पढ़ें-  Pora Bai Case: हाई लेवल अंग्रेजी और लिखावट... कैसे पकड़ी गई CGBSE की फर्जी टॉपर पोराबाई, चार सवालों में सब जानें

Advertisement

30 जनवरी शुक्रवार को इस लापरवाही को लेकर एक अजीब बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि “हमारे शहर में रात 10:00 बजे रात से लेकर सुबह 8:00 बजे तक ट्रैफिक के नियमों में शिथिलता रहती है. नो एंट्री खुला रहता है, वह वीडियो 7:00 बजे का है. मैं आप सब से पूछना चाहता हूं कोई कैबिनेट मंत्री शहर में मोटरसाइकिल से घूम रहा है यह समाचार है कि बिना हेलमेट घूम रहा है वह समाचार है, यह आपकी समझ है कि आप उसे किस रूप में दिखाना चाहते हैं. क्या यह बड़ी बात नहीं है कि कैबिनेट मंत्री बिना सुरक्षा के बिना प्रोटोकॉल के शहर के लोगों के बीच में सामान्य आदमी के रूप में घूम रहा है. बेवजह लोगों को भ्रम में न लाए. 

ये भी पढ़ें- महिला चीखती रही... वो चाकू घोंपते रहे, सिर, सीने, पेट और हाथ पर गहरे घाव, सूरजपुर में युवकों ने घर में घुसकर किया हमला

Advertisement

हेलमेट अनिवार्य नहीं रहता

सबको मालूम है कि रात को 10:00 बजे से सुबह 7:00 तक नो एंट्री खुला रहता है, इस समय हेलमेट अनिवार्य नहीं रहता. हेलमेट जरूरी है, हेलमेट पहनना चाहिए. लेकिन, सुबह 7:00 कोई हेलमेट पहनकर मैदान नहीं जाता. मैं कार्यकर्ता की बाइक पर था, उसके आग्रह पर बाइक चलाई, वह भी  समाचार बन सकता है. 

ये भी पढ़ें- Success Story: पहले 0.25 नंबर से इंटरव्यू में चूकी, फिर इस ट‍िप्‍स से लाई 41वीं रैंक, क्रिमिनल लॉयर से जज बनी मुस्कान की कहानी   

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग में ईरान को एक और बड़ा झटका, इमाम हुसैन डिवीजन के कमांडर की मौत | BREAKING NEWS