लिव-इन पार्टनर मर्डर केस: तेल मांगने पर युवक ने पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाया, मौत से पहले खोला राज

छतरपुर में लिव-इन पार्टनर ने तेल मांगने पर युवती को पेट्रोल डालकर जला दिया. मौत से पहले वीडियो बयान, आरोपी फरार. पढ़िए पूरी क्राइम रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
छतरपुर लिव-इन मर्डर केस: तेल मांगने पर युवक ने पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाया

Live-in Partner Murder Case: मध्य प्रदेश से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके ही लिव-इन पार्टनर ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. गंभीर हालत में ग्वालियर अस्पताल में भर्ती युवती ने मौत से पहले वीडियो बनाकर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया, जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड पर हमला करने का आरोप लगाया. घटना छतरपुर जिले की बताई जा रही है, जहां मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया. उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई, जबकि आरोपी फरार है. इस पूरे मामले ने लिव-इन संबंधों, घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.

सब्जी के तेल को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार मृतका पुष्पा अहिरवार अपने लिव-इन पार्टनर मनोज कुशवाह के साथ पिछले करीब चार वर्षों से छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के गुड़ा खुर्द गांव में रह रही थी. बताया गया कि दोनों का एक बच्चा भी है. घटना के दिन पुष्पा ने खाना बनाने के लिए मनोज से सब्जी के लिए तेल मांगा था. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया.

पेट्रोल डालकर लगाया आग, आरोपी फरार

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज कुशवाह ने गुस्से में आकर पेट्रोल लाया और पुष्पा पर डालकर आग लगा दी. आग में बुरी तरह झुलसी पुष्पा को खुद आरोपी ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से फरार हो गया.

गंभीर हालत में ग्वालियर लाया गया

छतरपुर में प्राथमिक इलाज के बाद घायल पुष्पा को ग्वालियर के जेएएच अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई थी. कई दिनों तक इलाज चलता रहा, लेकिन आखिरकार सोमवार को उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement

मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

मौत से पहले पुष्पा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपने साथ हुए अत्याचार की पूरी कहानी बताई. वीडियो में उसने स्पष्ट रूप से अपने लिव-इन पार्टनर मनोज कुशवाह पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया. यह वीडियो अब मामले में अहम साक्ष्य माना जा रहा है.

मृतका की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका पुष्पा की बड़ी बहन संगीता अहिरवार ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मनोज कुशवाह पहले भी दो महिलाओं से शादी कर चुका है और दोनों को जलाने की कोशिश कर चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल होकर विकलांग हो गई है.

Advertisement

पूर्व हिंसक रिकॉर्ड की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के इन आरोपों के बाद पुलिस अब आरोपी के पुराने मामलों और आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है. यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला और गंभीर हो सकता है.

कंपू थाने में मर्ग कायम, केस छतरपुर भेजा

ग्वालियर के कंपू थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है. चूंकि घटना छतरपुर जिले में हुई थी, इसलिए केस डायरी चंदला थाना पुलिस को भेज दी गई है, जहां आगे की जांच की जाएगी.

पुलिस का बयान: आरोपी की तलाश जारी

मामले की जांच कर रहे अधिकारी जयंत पटले ने बताया कि युवती की मौत हो चुकी है और आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

लिव-इन संबंधों में हिंसा का मामला बना चर्चा का विषय

यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि लिव-इन रिलेशनशिप में बढ़ती हिंसा का भी संकेत देता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों में कानूनी जागरूकता और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना जरूरी है.

Advertisement

महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा पर फिर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा के खिलाफ ठोस कदम उठाने की जरूरत को सामने ला दिया है. पुलिस और प्रशासन से मांग की जा रही है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके.

न्याय की मांग, परिवार सदमे में

परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं. पुष्पा की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है और गांव में भी आक्रोश का माहौल है. फिलहाल मामला जांच में है और सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : गोलगप्पा खिलाना पड़ा भारी: ललितपुर में सनकी आशिक ने चाट ठेले वाले को चाकू से गोदा

यह भी पढ़ें : CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव जेके ध्रुव और अमृत खलको के घर ED-CBI का छापा; जानिए क्या है मामला?

यह भी पढ़ें : NEET पेपर लीक : डॉक्टर बनने का सपना टूटा; कर्ज में डूबे पिता की बेटी आकांक्षा ने फांसी लगाकर दी जान

यह भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला का कोर्ट से जेल तक ड्रामा; CBI की सख्ती पर कैसे झुकी पूर्व जज, NDTV इनसाइड स्टोरी

Featured Video Of The Day
टूट जाएगी ईरान-अमेरिका डील? ट्रंप ने दी धमकी, आखिर क्या है 'ऑपरेशन हैमर'
Topics mentioned in this article
Live-in Partner Murder
Madhya Pradesh News
Chhatarpur
Gwalior
Burn Case