11 तोले सोने के कड़े के लिए महिला मित्र ने रची लूट की साजिश, डॉक्टर बोले- आलिया खुद को बताती थी सचिव

Bhopal News: आरोपी महिला आलिया खान डॉक्टर की दिनचर्या, रूट और आदतों से भली-भांति वाकिफ थी. इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ लूट की साजिश रची. पुलिस ने मामले की मुख्य मास्टरमाइंड आलिया और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhopal Doctor Robbery Case: पुलिस ने घटना की मुख्य आरोपी आलिया खान को गिरफ्तार किया.

Bhopal Doctor Robbery Case: भोपाल के हाई सिक्योरिटी जोन श्यामला हिल्स इलाके में 10 अप्रैल की सुबह डॉक्टर के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. लूट की साजिश किसी गैंग ने नहीं, बल्कि पीड़ित डॉक्टर की महिला मित्र आलिया खान ने रची थी. मामले में दो आरोपी फरार हैं, जबकि पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, डॉक्टर मनोज वर्मा हाथ में करीब 11 तोले सोने का कड़ा पहनते थे. 10 अप्रैल को वारदात वाले दिन वो सीएम हाउस के पास से टर्न लेकर जैसे ही किलोल पार्क के पास पहुंचे, लुटेरों ने उनकी साइकिल को टक्कर मारी. इसके बाद आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया. सुबह तकरीबन 9 बजे हुई इस घटना से सभी हैरान रह गए. राहगीरों ने सड़क पर पड़े डॉक्टर को उठाया. इससे पहले लुटेरे फरार हो चुके थे. इस मामले में उनकी मित्र आलिया खान का नाम आने से खुद हैरान हैं.  

VIDEO: विधायक बृजबिहारी की बेटी ने युवक पर बरसाए जूते, घटना CCTV में कैद, क्यों भड़की प्रियंका?

लूट में मिहला मित्र आलिया का, क्या बोले डॉक्टर वर्मा  

लूट कांड में घायल हुए डॉक्टर वर्मा की कूल्हे की हड्डी टूटी हुई है. दे अभी हमीदिया अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं. पुलिस के खुलासे के बाद NDTV ने उनसे बात की. इस दौरान उन्होंने कहा- 'मैं सोच भी नहीं सकता कि कोई अपना इस वारदात में शामिल हो सकता है. आलिया खान अपने आपको ह्यूमन राइट कमीशन का सचिव बताती थी. वह मेरे क्लीनिक आती थी. उसका व्यवहार बहुत अच्छा था. सभी मेडिकल मामलों में जानकारी लेती थी और एक्सरसाइज भी करती थी. करीब डेढ़-दो साल से जान-पहचान थी. मैं उसके बारे में ऐसा सोच भी नहीं सकता था, अगर पुलिस मुझसे पूछते कि कोई महिला इसमें शामिल है, तो भी मैं उसका नाम नहीं ले सकता था. पूरे ग्रुप में वह बहुत सज्जन और सभ्य इंसान के तौर पर पहचानी जाती थी. उसे कड़े के बारे में जानकारी थी. उसे मेरी रोजाना की दिनचर्या और रूट की भी पूरी जानकारी थी. वह ग्रुप के साथ उठती-बैठती थी. उसने ऐसा किया, इससे मैं खुद हैरान हुं'. 

VIDEO: महिला के साथ बर्बरता...सिर घोंटा, पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए

आलिया समेत दो आरोपी गिरफ्ता

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला आलिया खान डॉक्टर की दिनचर्या, रूट और आदतों से भली-भांति वाकिफ थी. इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ लूट की साजिश रची. कुछ दिन पूर्व उसकी डॉक्टर से किसी बात को लेकर अनबन भी हुई थी. पुलिस ने इस मामले की मुख्य मास्टरमाइंड आलिया खान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लूटे गए सोने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Punjab Elections: पंजाब के कर्ज पर क्या बोले Health Minister Balbir Singh? | NDTV Punjab Summit
Topics mentioned in this article