भोपाल में पिता ने 16 साल के बेटे पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा बच्चा 

यह घटना 11 मई रात करीब 10:45 बजे एकता पुरी इलाके में हुई. विवाद और गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बंदूक व कारतूस जब्त कर लिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार. (File Photo)

Bhopal Crime News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक पिता ने अपने ही 16 साल के बेटे पर फायर कर दिया. आरोपी पिता ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई्. गनीमत रही कि बच्चा इस घटना में बाल-बाल बच गया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बंदूक का लाइसेंस ग्वालियर में रखा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मां से झगड़ा, अलग रहता है पिता 

जानकारी के अनुसार, यह घटना 11 मई रात करीब 10:45 बजे एकता पुरी इलाके में हुई. विवाद और गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर बंदूक व कारतूस जब्त कर लिए. पुलिस ने बताया कि एकता पुरी निवासी 16 वर्षीय एक बच्चा 11वीं का छात्र है. उसकी मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है, जबकि पिता अलग रहता है. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. घटना से दो दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.

कूनो नेशनल पार्क से आई दिल दुखाने वाली खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत

गैलरी में टहलते समय किया फायर

अगले दिन आरोपी कार से घर पहुंचा. उस समय राज घर की गैलरी में टहल रहा था. इस दौरान पिता ने अपने पास मौजूद लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से बेटे पर फायर कर दिया. गोली चलने के बाद वह भागकर कमरे में छिप गया. फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस का कहना है आरोपी ने घटना को क्यों अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है. पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया. 

मुंह पर टेप, हाथ-पैर बंधे, 7 दिन सड़ी लाश, राजस्थान के वीरू को MP की प्रेमिका ने क्यों मरवाया?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | NEET Paper Leak | बच्चों के भविष्य से खेलने वाले नहीं बचेंगे! NEET पेपर लीक में एक्शन