Bargi Dam Cruise Sink Case: बरगी डैम में क्रूज पर सैर करने की कैसी है व्यवस्था, कितना लगता है किराया?

Bargi Dam Case: जबलपुर के पास स्थित यह पर्यटन स्थल अपनी विशाल जल और रोमांचक वाटर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है. यहां स्थान जलविहार के अलावा प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है. लिहाजा, लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने के लिए यहां पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बारगी डैम में कैसी है बोटिंग की व्यवस्ता जहां, 31 लोगों से भरा क्रूज डूबा
NTDV

Bargi Dam Cruise Sink News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम को 29 लोगों से भरा क्रूज डूब गया. हालांकि, अब तक 15 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. वहीं, 10 लोग मीसिंग बताए जा रहे हैं. अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. बताया जाता है कि इस क्रूज का संचालन मुख्य रूप से मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग (Madhya Pradesh Tourism Department  MPT) द्वारा किया जाता है.  

दरअसल, बरगी डैम में क्रूज और नौका विहार (Boating) की सुविधा मध्य प्रदेश पर्यटन के अंतर्गत आती है. यह विभाग यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्रूज और अन्य जल गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करता है. इस प्रबंधन या तो पर्यटन विभाग खुद करता है या निजी कंपनियों के साथ मिलकर क्रूज और स्पीड बोट का संचालन करता है, जिससे पर्यटक नर्मदा नदी के बैकवाटर में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकें. जबलपुर के पास स्थित यह पर्यटन स्थल अपनी विशाल जल और रोमांचक वाटर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है. यहां स्थान जलविहार के अलावा प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है. लिहाजा, लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने के लिए यहां पहुंचते हैं.

 यहां के प्रमुख आकर्षण और गतिविधियां

बरगी डैम बोटिंग पॉइंट पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराया है. यहां बच्चों के खेलने के लिए एक छोटा प्ले पार्क भी बनाया गया है.  लेकिन, मुख्य आकर्षण यहां की विभिन्न प्रकार की बोटिंग सुविधाएं हैं. इनमें से प्रमुख ये हैं.

  •    मैकेनाइज्ड बोट (Mechanized Boat): यहां समूह में सफर करने वालों के लिए 25 सीटों वाली यह बोट की सुविधा उपलब्ध है. इसके एक राउंड की कीमत 120/ रुपये प्रति व्यक्ति है.
  •    स्पीड बोट (Speed Boat): वहीं, रोमांच के शौकीनों के लिए 56 सीटों वाली स्पीड बोट उपलब्ध है, जिसका शुल्क 150/ रुपये प्रति व्यक्ति है.
  •    वाटर स्कूटर (Water Scooter): अकेले पानी की लहरों से मुकाबला करने के शौकीनों के लिए वाटर स्कूटर का आनंद ले सकते हैं, जिसका खर्च 750/ रुपये प्रति व्यक्ति आता है. 

70 सीटों वाले क्रूज के प्रति देखा जाता है ज्यादा आकर्षण

  1. यहां का सबसे खास आकर्षण 70 सीटों वाला क्रूज है. लगभग 45 मिनट का ये सफर विशाल जलाशय के बीचो बीच कराया जाता है. क्रूज में दो डेक होते हैं.
  2. अपर डेक (Upper Deck): यहां का किराया लगभग 200/ रुपये है. यहां गाने बजाए जाते हैं जहां लोग नाच गाकर अपनी ट्रिप का आनंद लेते हैं.
  3. लोअर डेक (Lower Deck): इसका किराया लगभग 220/ रुपये है. हालांकि, 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट नहीं लगता है.

यह भी पढ़ें-  बरगी बांध क्‍या है? 31 यात्र‍ियों से भरा क्रूज डूबा, 4 के शव मिले, कई यात्री अभी भी लापता, रेस्‍क्‍यू जारी

Advertisement

बरगी डैम बोटिंग पॉइंट पर्यटकों के लिए सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है. बह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक यहां क्रूज का संचालन किया जाता है. इस अहाते में जाने के लिए भी प्रवेश शुल्क के तौर पर  20 रुपये प्रति व्यक्ति लिया जाता है. हालांकि, पर्यटकों के लिए पार्किंग की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क (Free) है. 

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP करेगी 'खेला'? Exit Poll में किसको बहुमत? | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article