एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद, भस्म आरती में हुई शामिल, कहा- 'विचलित होती हूं तो यहां आ जाती हूं...'

Actress Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली रविवार तड़के भस्म आरती में शामिल होने महाकालेश्वर मंदिर पहुंची. इस दौरान वो लाल साड़ी में नजर आई. भस्मारती में शामिल होने के बाद वो बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Actress Rupali Ganguly in Baba Mahakal: सीरियल अनुपमा की एक्ट्रेस रूपाली गांगुली विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की दर्शन करने मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंची. वो रविवार तड़के महाकालेश्वर पहुंची और भस्मारती में शामिल हुई. इस दौरान रूपाली गांगुली ने पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया. रुपाली नंदी हॉल में बठकर पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दीं. रूपाली गांगुली ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं महाकाल की कृपा से हूं. जब भी मैं विचलित होती हूं तो बाबा के दरबार में आ जाती हूं.

लाल साड़ी में महाकाल पहुंची रूपाली गांगुली

रूपाली गांगुली रविवार तड़के भस्म आरती दर्शन के लिए मंदिर पहुंची.  इस दौरान वो लाल साड़ी में नजर आई. भस्मारती में शामिल होने के बाद वो बाबा की पूजा कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने दुपट्टा देकर रुपाली का सत्कार किया.

बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने कहा, 'मैं आज जो भी हूं, बाबा महाकाल की कृपा से हूं. जब भी मन विचलित होता है, यहां आ जाती हूं. भस्म आरती का अनुभव अद्भुत होता है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.' उन्होंने श्रद्धालुओं से भी महाकाल के दरबार में आने का आग्रह किया.

अनुपमा' के लिए कॉल आना, बाबा का आशीर्वाद मानती है रूपाली

रूपाली गांगुली ने बताया कि वो पहले भी कई बार महाकाल आ चुकी हैं. रूपाली के अनुसार, साल 2020 में पहली बार महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची थी. इस दौरान ही चर्चित टीवी शो 'अनुपमा' के लिए कॉल आया था, जिसे वो बाबा का आशीर्वाद मानती हैं और वो हर दो महीने में बाबा के दर्शन के लिए आने की कोशिश करती हैं. रूपाली जनवरी 2024 और 2025 में भी बाबा का आशीर्वाद लेने महाकाल आई थी.

Advertisement

Featured Video Of The Day
India In Motion | Sustainable Bharat: सेवा और संरक्षण की एक अटूट विरासत
Topics mentioned in this article