भगोड़ा आप विधायक MP से गिरफ्तार, दो दिन से पीछा कर रही थी पुलिस, रेप केस में फरार था 

शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी. उनका कहना है कि चूंकि विधायक को पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था, इसलिए पंजाब पुलिस ने सीधे कार्रवाई की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
AAP MLA Harmeet Pathanmajra Arrest.

AAP MLA Harmeet Pathanmajra Arrest: आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक की गिरफ्तारी शिवपुरी से हो गई है. 2 साल पुराने बलात्कार के एक मामले में पटियाला से आई पुलिस ने ग्वालियर-शिवपुरी नेशनल हाईवे बायपास से विधायक को गिरफ्तार किया. उनके साथ मौजूद तीन अन्य साथियों को भी पुलिस अपने साथ ले गई. बताया जा रहा है कि विधायक पिछले 6 महीने से इस मामले में फरार चल रहे थे.

दरअसल, पंजाब की पटियाला  पुलिस ने दो साल पुराने रेप केस में फरार चल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से पकड़ा. वे पंजाब की सनौर सीट से पहली बार विधायक बने थे. 

पापा राव ने जंगल में की 2 शादियां, कैसे मिला ये अजीब नाम? छोटे कद वाले खूंखार नक्सली के किस्से

पीछा कर रही थी पुलिस की टीम  

जानकारी के अनुसार, भगोड़ा घोषित किए जा चुके विधायक हरमीत पठानमाजरा ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे. वे पांच दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए भारत लौटने थे. इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. दो दिन से पटियाला पुलिस की टीम विधायक के पीछे थी. जैसे ही उनकी लोकेशन शिवपुरी-ग्वालियर नेशनल हाईवे-46 पर मिली, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया.  

Advertisement

VIDEO: ₹150 के लिए भाई की हत्या, आलू लेने घर पहुंचा तो पेट में घोंपा चाकू, खून से सने हाथ लेकर भागा आरोपी

पंजाब पुलिस ने नहीं दी कार्रवाई 

शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी. उनका कहना है कि चूंकि विधायक को पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था, इसलिए पंजाब पुलिस ने सीधे कार्रवाई की है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bakrid से पहले Mumbai में क्यों बवाल? TMC छोड़ेंगे 50 विधायक?
Topics mentioned in this article