26th Central Zonal Council Meeting In Bastar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बस्तर (Bastar) दौरे का आज दूसरा दिन है. केंद्रीय गृह मंत्री मंगलवार 19 मई, 2026 को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक सुबह 11 बजे होगी. इस बैठक में यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. साथ ही राज्य के मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय और नीतिगत मामलों पर चर्चा होगी.
चार राज्यों के सीएम समेत ये अधिकारी होंगे शामिल
इस बैठक में चार राज्यों के सीएम, परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्यों के बीच आपसी समन्वय, कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजलीऔर आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. खासकर नक्सल प्रभावित रहे इलाकों में संयुक्त रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर भी फोकस रह सकता है.
मुख्यमंत्री साय ने उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का जगदलपुर में स्वागत किया.
इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हो रहे हैं. बता दें कि परिषद की पिछली बैठक गत वर्ष जून माह में वाराणसी में हुई थी.
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी छत्तीसगढ़ पहुंचे चुके हैं. यादव का मुख्यमंत्री साय ने स्वागत किया.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. सीएम एयरपोर्ट से सीधे होटल एम्बिशन पहुंचेंगे और मध्य क्षेत्रीय परिषद की 11 बजे होने वाली बैठक में शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें: MP के इस अस्पताल में मौत का खेल! फर्जी MBBS डॉक्टर बनकर कर रहे थे इलाज, पुलिस ने तीन डॉक्टरों को किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak: कमजोर लेकिन अमीर छात्रों पर थी आरोपी शुभम खैरनार की नजर, करोड़ों की डील का शक!














