लखनऊ: कैफे की आड़ में जिस्फफरोशी, लव जिहाद में लड़कियों को फंसाकर करवाते थे गंदा काम

लखनऊ में कैफे की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोप है कि लव जिहाद में फंसाकर लड़कियों से गंदा काम करवाया जाता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आरोपी हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए मंदिर भी जाता था.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ में एक कैफे की आड़ में लड़कियों से जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही थी, पीड़िता ने कई गंभीर आरोप लगाए
  • मुख्य आरोपी राहुल उर्फ कमरू जमाल गरीब लड़कियों को इस धंधे में फंसाने और ब्लैकमेल करने का काम करता था
  • आरोपी लड़कियों को मंदिर जाकर तिलक लगाकर हिंदू और मुस्लिम लड़कियों को अलग-अलग नामों से फंसाता था
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कैफे की आड़ में लड़कियों से जबरन जिस्मफरोशी का काम करवाया जाता था. पीड़िता ने आरोपी पर कई अन्य लड़कियों के साथ लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग, जिस्मफरोशी कराने सहित कई गंभीर आरोप लगाए है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हिंदुओं के लिए राहुल, मुस्लिमों के लिए कमरू जमाल

पीड़िता ने बातचीत में बताया कि मामले का मुख्य आरोपी राहुल उर्फ कमरू जमाल है जो गरीब घर की लड़कियों को इस धंधे में उनकी कमजोरी का फायदा उठाकर धकेल देता था. पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि कमरू जमाल उर्फ राहुल, प्रिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर इस रैकेट को चलाते हैं. प्रिया महिला का बदला हुआ हिन्दू नाम है. 

पीड़िता का कहना है कि ये सभी कई बड़े लोगों को लड़कियां सप्लाई का काम करते थे और जो लड़की नहीं मानती उसे उसके वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देते थे. पीड़िता ने बताया कि हिन्दू लड़कियों को फंसाने के लिए राहुल नाम बताता था और बाकायदा उनके साथ मंदिर जाता था और तिलक लगता था. वहीं मुस्लिम लड़की को फंसाने के लिए वो अपने असली नाम का इस्तेमाल करता था.

ऐसे फंसाते थे लड़कियों को

पीड़िता ने बताया वह 2024 में जॉब की तलाश में लखनऊ आई थी. इस दौरान उसकी मुलाकात राहुल नाम के व्यक्ति से हुई. जिसका असल नाम कमरू जमाल है. पार्लर में जॉब दिलाने के नाम पर साथ ले जाता है जबकि वह मेंस मसाज सेंटर होता है. इस दौरान नशे में कुछ अश्लील वीडियो बना ली जाती है. उस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया जाता है. इसके बाद देह व्यापार में धकेल देते हैं. इसके बाद कमर हयात आमिर, कमरू और कई लोग रेप करते हैं. फिर अलग-अलग जिलों में ले जाकर गंदा काम करवाते हैं.

Advertisement

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. सीओ बृजनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. बाकी आरोपों की जांच की जा रही है. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि कमरू लव जिहाद में फंसाकर लड़कियों से गंदा काम करवाता था. लखनऊ के झांगुर केस से भी इसे जोड़कर जांच की जा रही है. वहीं, शिकायत के बाद कैफे का मालिक फरार हो गया है.

Featured Video Of The Day
Agra के बाद अब Fatehpur में खौफनाक कांड, घर में सो रहे पति को पत्नी ने जिंदा जलाया
Topics mentioned in this article
Lucknow
Prostitution Racket
Prostitution Racket In Lucknow
Love Jihaad
Uttar Pradesh