Winter Fashion: किसी शादी में जाना हो या किसी पारंपरिक समारोह में, साड़ी पहनने का आनंद ही कुछ और होता है. बस इसमें एक छोटी सी परेशानी आती है कि सर्दियों में साड़ी (Saari in winter) पहननी हो तो फैशन या कम्फर्ट, दोनों में से किसी एक के साथ समझौता करना पड़ता है. इससे साड़ी पहनने का सारा मजा किरकिरा हो जाता है. लेकिन, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि निम्न वे टिप्स हैं जिनकी मदद से आप कड़कती ठंड में भी साड़ी का लुत्फ उठा सकती हैं. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) समेत इन अदाकाराओं से जानिए किस तरह पहनी जाती है सर्दियों में साड़ी.
टर्टलनैक स्वेटर के साथ
साड़ी टर्टलनैक स्वेटर के साथ खूब जंचती है. इसे पहनने पर ठंड भी नहीं लगती और ग्लैमर भी बना रहता है. आप ब्लैक या साड़ी से मैचिंग किसी भी गर्म टर्टलनैक ( Turtleneck with saari) को ब्लाउज की जगह पर पहन सकती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टाइलिश जैकेट
जैकेट्स सर्दियों में एसेंशियल होते हैं. इनके बिना सर्दियां अधूरी हैं. आप किसी भी स्टाइलिश जैकेट को साड़ी के ऊपर पहन सकती हैं. ये आपको कैजुअल पर स्टाइलिश लुक देगा.
ओवरकोट या ब्लेजर
लंबे कोट और साड़ी व्यक्ति के लंबे होने का इल्यूजन क्रिएट करते हैं. इन्हें साथ में स्टाइल कर आप बेहद क्लासी नजर आएंगी. ओवरकोट इतने गर्म होते हैं कि सर्दी आप को छू भी नहीं पाएगी.
अनारकली को लेयर करके
अगर आप थोड़ी कम सर्दी के समय साड़ी पहनना चाहती हैं और आपकी कुछ बहुत गर्म पहनने की इच्छा नहीं है तो आप साड़ी को अनारकली के साथ स्टाइल करके भी पहन सकती हैं. ये साड़ी के लुक को भी एन्हेंस करेगा और आपको हल्की-फुल्की ठंड से भी बचाएगा.
सिंपल स्वेटर या एथनिक जैकेट के साथ
कार्डीगन या सिंपल खुले स्वेटर के ऊपर आप साड़ी पहन सकती हैं. साड़ी का पल्लु अगर अंदर की तरफ से निकलता हुआ आएगा तो और भी अच्छा लगेगा.
क्लासी शॉल या वेलवेट दुपट्टा
इसे आप साड़ी का ट्रडिशनल लुक भी कह सकती हैं. इसमें आप अपने कंधों पर शॉल ले हैं जोकि देखने में बेहद सुंदर लगती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं