Hug Day 2026 (12th Feb): हग डे पर इस तरह जताएं पार्टनर को प्यार, भेजें ये 6 शायरी और रोमांटिक मैसेज

Hug Day 2026 Valentine Week: हर साल 12 फरवरी को मनाया जाने वाला ये दिन शब्दों से ज्यादा अहसासों का होता है. एक प्यारा सा इनोसेंट सा हग बिना कुछ कहे ही दिल की हर बात कह देता है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
हग डे पर इस तरह जताएं पार्टनर को प्यार, हग डे पर भेजे ये शायरी और मेसेज

Hug Day 2026 Valentine Week: वैलेंटाइन वीक जैसे जैसे आगे बढ़ता है, रिश्तों की गर्माहट और गहराती जाती है. रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे और प्रॉमिस डे के बाद आता है सबसे सुकून भरा दिन. जिसे कहते हैं हग डे. हर साल 12 फरवरी को मनाया जाने वाला ये दिन शब्दों से ज्यादा अहसासों का होता है. एक प्यारा सा इनोसेंट सा हग बिना कुछ कहे ही दिल की हर बात कह देता है. हग डे प्यार, अपनापन और भरोसे का प्रतीक है. इस दिन एक गले लगना रिश्तों में जमी बर्फ को पिघला सकता है. चाहे पार्टनर हो, दोस्त हो या परिवार का कोई खास सदस्य, एक गर्मजोशी भरा हग तनाव कम करता है और दिल को सुकून देता है. हग डे के बाद वैलेंटाइन वीक का एक और खास दिन आता है. जिसे कहते हैं किस डे.

हग डे कब है? | When Is Hug Day 2026

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हर साल हग डे मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को या जिसे वो अपना फ्यूचर बेटर हाफ बनाना चाहते हैं, उस को गले लगाकर अपने प्यार, अपनापन और इमोशन्स का इजहार करते हैं.

हग डे का क्या महत्व है? | What Is The Significance Of Hug Day?

कुछ रिसर्च में माना गया है कि गले लगने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसे लव हार्मोन कहा जाता है. ये स्ट्रेस, डर और अकेलेपन को कम करता है. एक हग रिश्तों में भरोसा बढ़ाता है और इमोशनल जुड़ाव को मजबूत करता है. यही वजह है कि हग डे को प्यार के सबसे सच्चे इजहार का दिन माना जाता है.

क्यों मनाते हैं हग डे? Why Do We Celebrate Hug Day?

हग डे मनाने के पीछे कोई पुरानी कहानी नहीं जुड़ी है. लेकिन मॉर्डन रिश्तों में इसकी अहमियत बहुत ज्यादा है. आज के भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपने जज्बात जाहिर करना भूलते जा रहे हैं. हग डे हमें याद दिलाता है कि कभी कभी बिना बोले भी बहुत कुछ कहा जा सकता है.

कैसे मनाएं हग डे? | How To Celebrate Hug Day?

  •  अपने पार्टनर को प्यार से गले लगाकर दिन की शुरुआत करें
  • अगर दूर हैं, तो एक प्यारा मैसेज या वीडियो कॉल के जरिए वर्चुअल हग भेजें
  • किसी नाराज दोस्त या रिश्तेदार को गले लगाकर मनमुटाव दूर करें
  • साथ में क्वालिटी टाइम बिताएं, कॉफी डेट या लॉन्ग वॉक पर जाएं

गिफ्ट में क्या दें? | What To Gift On Hug Day

  • हग थीम वाला क्यूट सॉफ्ट टॉय
  • पर्सनलाइज्ड कुशन या मग
  • एक हैंडरिटन नोट जिसमें अपने एहसास लिखें
  • परफ्यूम या हूडी (ताकि आपकी खुशबू साथ रहे)

हग डे शायरी | Happy Hug Day 2026 Shayari In Hindi

एक हग में सिमट जाए सारी दुनिया,
बस यूं ही मिले रहो तुम उम्र भर के लिए.
Happy Hug Day

लफ्जों की जरूरत नहीं होती कभी,
बस एक गले लगना ही काफी होता है.
Happy Hug Day

तेरे एक हग में जो सुकून मिला,
वो सुकून हमें कहीं और न मिला.
Happy Hug Day

गले लगकर जो मिलती है राहत,
वो किसी दवा में नहीं मिलती.
Happy Hug Day

आज हग डे है, तो बस इतना सा काम कर दो,
अपनी बाहों में भरकर मेरा दिन खास कर दो.
Happy Hug Day

दूरियां मिट जाती हैं एक पल में,
जब अपनों का हग साथ होता है.
Happy Hug Day

इसे भी पढ़ें: Promise Day 2026: प्रॉमिस डे कब है, क्यों मनाया जाता है; वैलेंटाइन वीक इस खास दिन अपने पार्टनर से कौन से 5 प्रॉमिस जरूर लेने चाहिए

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vande Mataram Controversy: राष्ट्रगीत पर आपत्ति क्या विचारधारा की है या वोट बैंक की? | Hindi Debate