चेहरा निखारने के लिए क्या आप भी लगाती हैं हल्दी Face Pack तो अब से दीजिए इन बातों पर ध्यान

Skin care tips : हल्दी को फेस पैक के रूप में चेहरे पर लगाते हैं. लेकिन इसको अप्लाई करने से पहले कुछ चीजों के बारे में जान लेना चाहिए नहीं तो ये आपके चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
Face pack : हल्दी के साथ केवल दूध, दही, बेसन ही मिलाकर लगाएं. इसके अलावा और कोई सामग्री बिल्कुल ना मिलाएं.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चेहरे पर हल्दी फेस पैक लगाने के बाद साबुन का इस्तेमाल ना करें.
  • हल्दी फेस पैक चेहरे पर लंबे समय तक ना लगाकर रखें.
  • इस पैक को लगाने के बाद आप धूप में बिल्कुल ना जाएं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Haldi ke kya hain nuksan : चेहरे को निखारने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. लेकिन सारे नुस्खे आपको सूट करें ये जरूरी नहीं है. ग्लोइंग फेस के लिए लोग अकसर हल्दी (Haldi for glowing skin) का इस्तेमाल करते हैं. इसे फेस पैक के रूप में चेहरे पर लगाते हैं. लेकिन इसको अप्लाई करने से पहले कुछ चीजों के बारे में जान लेना चाहिए नहीं तो ये आपके चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ सकता है. तो चलिए जानते हैं हल्दी के क्या नुकसान हैं.

हल्दी के साइडइफेक्ट्स

  • हल्दी के साथ केवल दूध, दही, बेसन ही मिलाकर लगाएं. इसके अलावा और कोई सामग्री बिल्कुल ना मिलाएं. अन्यथा आपके फेस पर जलन हो सकती है.

  • अगर आपने चेहरे पर हल्दी फेस पैक लगाया हुआ है तो उसके बाद साबुन का इस्तेमाल ना करें. इससे आपके चेहरे का रंग फिका पड़ जाएगा.

  • हल्दी फेस पैक चेहरे पर लंबे समय तक ना लगाकर रखें. इससे चेहरा पीला पड़ सकता है. इसलिए फेस पैक लगाने के बाद इस चीज का जरूर ध्यान रखें. 

  • इस पैक को लगाने के बाद आप धूप में बिल्कुल ना जाएं. इससे आपकी स्किन काली पड़ सकती है. इसलिए थोड़ी एहतियात बरतें.

  • हल्दी का फेस पैक बराबर मात्रा में चेहरे पर अप्लाई करें. और एक पतली लेयर ही लगाएं ज्यादा मोटा लेयर लगाने से आपकी स्किन पर रैशेज आ सकते हैं.  

  • चेहरे पर हल्दी अप्लाई करने के बाद फेस को अच्छे से साफ कर लें. थोड़ा सा भी चेहरे पर रह ना जाए. इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.  इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी स्किन को खराब होने से बचा सकती हैं.

     

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

                                                                                                                                                                                                             

Featured Video Of The Day
Operation Sindhu: भारत ने तोड़ी पाकिस्तान की आर्थिक कमर, 80% खेती बर्बाद, GDP पर 25% की चोट
Topics mentioned in this article