Skin Care: त्वचा को निखारने के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स या महंगे ट्रीटमेंट्स ही काफी नहीं हैं बल्कि अच्छा खानपान भी बेहद जरूरी है. खानपान अच्छा हो तो इससे शरीर अंदरूनी रूप से डिटॉक्स होता है, टॉक्सिंस निकल जाते हैं, त्वचा की सेहत अंदर से अच्छी रहने लगती है जिसका असर बाहर से भी नजर आता है. ऐसे में रसोई की उन चीजों को खानपान का हिस्सा बनाना जरूरी हो जो त्वचा को निखारने और त्वचा की अलग-अलग दिक्कतों (Skin Problems) को दूर करने में असरदार साबित होती हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. ईशा वी मित्तल भी ऐसे ही फूड्स का जिक्र कर रही हैं जो त्वचा को अंदर से निखारने में असरदार होती हैं और बाहर से भी त्वचा की अलग-अलग दिक्कतों को दूर रखती हैं. यहां जानिए किन फूड्स से त्वचा को क्या फायदा मिलता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या खाने पर त्वचा को मिलेंगे कौनसे फायदे
हरी पत्तेदार सब्जियांडर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Benefits) जैसे पालक और केल खाने पर स्किन अंदर से डिटॉक्सिफाई होती है. हरी पत्तेदार सब्जियां एंटी-ऑक्सीडेंट्स और क्लोरॉफिल से भरपूर होती हैं जिससे स्किन पर एक्ने की वजह बनने वाली इंफ्लेमेशन कम होती है.
बेरीजबेरीज (Berries) जैसी ब्लूबेरीज और स्ट्रॉबेरीज विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं. इनसे त्वचा पर नजर आने वाले गहरे धब्बे कम होते हैं और फ्री रेडिकल्स की दिक्कत से छुटकारा मिलता है और स्किन को ब्राइटनिंग गुण भी मिल जाते हैं.
फैटी फिशसाल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं जिससे इंफ्लेमेशन कम होती है, रेडनेस कम होती है और ब्रेकआउट्स से भी निजात मिलता है.
एवोकाडो और सूखे मेवेएवोकाडो और सूखे मेवे दोनों ही हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं. इनमें विटामिन ई होता है जो स्किन को मॉइश्चराइज्ड रखता है और स्किन बैरियर को मजबूती देता है.
गाजर और शकरकंदीगाजर और शकरकंदी बीटा कैरोटीन से भरपूर होते हैं. इनसे क्लोग्ड पोर्स (Clogged Pores) दिक्कत कम होने में मदद मिलती है.
आंवलाआंवला समेत बाकी सिट्रस फ्रूट्स खाने पर कोलाजन बूस्ट होता है, पिग्मेंटेशन हल्की होती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने में मदद मिलती है. इसे देसी ग्लो बूस्टर भी कहा जाता है.
शकरकंदी
शकरकंदी को हेल्दी फूड्स में गिना जाता है. इसे खाने पर स्किन को ब्राइटनिंग गुण मिलते हैं.
चुकुंदरआयरन से भरपूर चुकुंदर सेहत के लिए तो अच्छा है ही, इसके फायदे त्वचा को भी मिलते हैं. चुकुंदर खाने में इवनटोन स्किन होने में मदद मिलती है. बहुत से लोगों के चेहरे पर कहीं-कहीं धब्बे होते हैं और कहीं-कहीं से स्किन क्लियर होती है. ऐसे में चुकुंदर खाने पर स्किन टोन एक जैसी हो सकती है.
पपीतास्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए पपीता (Papaya) खाया जा सकता है.
ग्रीन टीग्रीन टी अंदर से स्किन को डिटॉक्स करती है और स्किन के टॉक्सिंस को हटाने में मददगार है. ग्रीन टी पीने पर स्किन पर चमक आ जाती है.
हल्दीहल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है. ऐसे में हल्दी के सेवन से इंफ्लेमेशन कम होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं