Valentine’s Day पर Viral हुआ अनोखा Vegetable Bouquet, घर वाले भी देखकर हो जाएंगे खुश

Valentine's Day Gift: अगर आप भी अपने पार्टनर को वैलेंटाइन्स डे पर कुछ ऐसा देने की सोच रहे हैं जिसे वो आराम से घर ले जा सके तो ये वायरल बुके आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इसको देखकर ना सिर्फ आपका पार्टनर खुश होगा बल्कि उसके घर वाले और उसकी मां भी खुश हो जाएंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Valentine's Day: इस बार अपने प्यार को दें ये स्पेशल बुके.

Valentine's Day: 14 फरवरी यानी Valentine's Day वो प्यार का दिन जिसका नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले आता है लाल गुलाब, रेड टैडी और चॉकलेट. ये सब दिखने में खूबसूरत और मिलने के बाद खुशी तो देते हैं लेकिन कई लड़कियों के लिए इनको लेना किसी समस्या से कम नहीं होता है. क्योंकि हर कोई घर पर गुलाबों का बड़ा सा बुके या महंगे गिफ्ट लेकर नहीं जा सकता खासकर इस दिन पर. क्योंकि ऐसा कुछ देखते ही घर वालों के सवाल आ जाते हैं कि ये किसने दिया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक मजेदार और काम की चीज वायरल हो रही है. जो आपके इस दिन को स्पेशल बनाने के साथ ही घर वालों के सवालों से भी आपको बचा लेगा. 

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फूल वाला एक स्पेशल बुके तैयार कर रहा है. इस बुके में गुलाब या लिली नहीं, बल्कि फूल गोभी, टमाटर और हरी मिर्च लगी हुई है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है—“जब वो बोले कुछ ऐसा लाना जो घर ले जा सकूं.” यही लाइन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें: Valentine's Day 2026: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, कहानी सुनकर भूल नहीं पाओगे ये तारीख...

क्यों पसंद आ रहा है ये आइडिया?

इस आइडिया को पसंद किए जाने के पीछे एक तो मजाकिया अंदाज छिपा है और ये काफी प्रैक्टिकल भी है. अगर आप घर पर सब्जियां लेकर जाएंगे तो आपसे कोई भी सवाल नहीं पूछेगा. बल्कि घर वाले खुश हो सकेते हैं. आखिर सब्जियां तो घर में काम ही आएंगी. गुलाब या कोई भी फूल 1-2 दिन में मुरझा जाते हैं, लेकिन गोभी और टमाटर से तो सब्जी बन जाएगी.

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है, “ये तो सबसे काम का गिफ्ट है”, तो कोई लिख रहा है, “ऐसा बुके मिले तो मम्मी भी खुश और गर्लफ्रेंड भी.” कई लोगों का मानना है कि आजकल के टाइम में यूजफुल गिफ्ट ज्यादा मायने रखते हैं.

Advertisement

बदल रहा है ट्रेंड?

बीते कुछ सालों में गिफ्ट देने का तरीका भी बदल गया है. अब लोग कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो सामने वाले के काम भी आए. ऐसे में वेजिटेबल बुके जैसा आइडिया अलग और हटके तो है ही, साथ ही यादगार भी बन सकता है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार क्या खास करें, तो हो सकता है ये अनोखा बुके आपके काम आ जाए—कम से कम घर वालों की टेंशन तो नहीं होगी!

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Shankaracharya जाएंगे जेल? मुख्तार के Shooter की हत्या