Valentine's Day 2026 पर प्यार जताने के कई तरीके हो सकते हैं. ऐसा ही एक तरीका है खाने के जरिए प्यार जताना. खासकर उन लोगों के लिए जो हेल्थ-कॉन्शियस हैं. ऐसे लोगों के लिए यह बात सही है कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है. ऐसे लोग अपनी डाइट को लेकर स्ट्रिक्ट होते हैं. इन्हें बाहर जाकर रेस्टोरेंट या होटल में खाना पसंद नहीं होता. ये मीठी चीजों से भी दूर रहते हैं. इनके लिए बेस्ट होता है होम कुकिंग फूड. अगर आपके पार्टनर भी ऐसे हैं, तो इस वैलेंटाइन आप उनके लिए ये डिशिज बना सकते हैं.
वैलेंटाइन डे पर ऐसे करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत
हेल्थ-कॉन्शियस पार्टनर के लिए Valentine's Day पर ये बनाएं
स्पेशल सलाद
डाइट वाले लोग सलाद खाते हैं. इसलिए स्पेशल सलाद तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए उबले क्विनोआ में ताजी कटी स्ट्रॉबेरी, पालक के पत्ते और भुने बादाम मिलाकर स्पेशल सलाद तैयार कर लें. ऊपर से थोड़ा शहद डाल सकते हैं.
हार्ट शेप पैनकेक
दिल के आकार के पैनकेक बनाइए और ऊपर से शहद, स्ट्रॉबेरी डालें. यह दिखने में भी प्यारा और स्वाद में भी लाजवाब होता है.
हार्ट शेप रोटियां
मल्टीग्रेन आटे की रोटियों को 'हार्ट शेप' कटर से काटें और उन्हें बिना घी के सेंक लें. इसे किसी भी सब्जी के साथ परोस सकते हैं.
रूठी हुई गर्लफ्रेंड या बीवी को मनाने के लिए वैलेंटाइन से पहले अपनाएं ये तरीके, झट से मान जाएगी...
बेरी फ्रूट सलाद
सेब, अनार, केला, स्ट्रॉबेरी को काटकर हल्का सा शहद और नींबू मिलाएं. हेल्दी भी और प्यार भरा भी होता है.
शकरकंद की चाट
चाट खाने का मन है तो शकरकंद का इस्तेमाल करें. इसे उबालकर टुकड़ों में काटें. नींबू का रस, चाट मसाला, अनार के दाने डालें.