कैसे पता करें कि तरबूज मीठा है या नहीं? खरीदते समय करना होगा ये काम, 5 सेकंड में चल जाएगा पता!

Meethe Tarbooz Ki Pehchan: यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप ये पता लगा सकते हैं तरबूज मीठा है या नहीं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Meetha Tarbooz कैसे पहचानें?

Meethe Tarbooz Ki Pehchan: गर्मियों हो और खाने को मीठा तरबूज मिल जाए, मजे ही मजे, लेकिन बढ़ती मांग में मिलने वाला तरबूज अक्सर फीका निकाल जाता है. कई बार लोगों को बाहर से देखकर यह पता करना मुश्किल हो जाता है कि तरबूज मीठा है या नहीं. अगर आप भी इसी दुविधा में फस जाते हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप ये पता लगा सकते हैं तरबूज मीठा है या नहीं.

मीठा तरबूज की पहचान कैसे करें?

टिप नंबर 1:  तरबूज को थपथपाकर देखें 

जब भी तरबूज खरीदने जाएं सबसे पहले उसे थपथपाकर देखें. अगर खाली-खाली या गूंज जैसी आवाज आए, तो समझ लें वह पका और मीठा है. वहीं, अगर आवाज भारी लगे तो हो सकता है तरबूज अंदर से कच्चा है.

टिप नंबर 2: तरबूज का वजन चेक करें

तरबूज खरीदते समय एक ही साइज के दो तरबूज उठाकर देखें, जो भारी लगे समझ लें उसमें पानी और मिठास दोनों ज्यादा है.

टिप नंबर 3: फील्ड स्पॉट यानी पीले धब्बे देखे

तरबूज खरीदते समय उसके नीचे का हिस्सा चेक करें. तरबूज के नीचे जो पीला हिस्सा होता है, वह बताता है कि जमीन पर पकते समय कैसा था. रंग जितना पीला होगा तरबूज उतना ही मीठा होगा. वहीं, अगर रंग सफेद या हल्का पीला है तो हो सकता है तरबूज अंदर से कच्चा हो.

Advertisement

टिप नंबर 4: डंठल चेक करें

तरबूज खरीदने से पहले उसके डंठल चेक करें. अगर तरबूज का डंठल सूखा हुआ है या भूरे रंग का है, तो समझ लें बी अंदर से पका हुआ है और मीठा है. वहीं, अगर उसका रंग हरा है, तो समझ जाएं तरबूज अभी अंदर से कच्चा है.

इसे भी पढ़ें: कम मलाई से ज्यादा घी कैसे निकालें? फॉलो करें ये तरीका भर-भरकर निकलेगा घी!

Featured Video Of The Day
US Iran War: Trump के Blockade के फैसले से Saudi Arabia क्यों डरा? Red Sea में Oil Supply को खतरा