तनाव, चिंता और हाई ब्लड प्रेशर छू भी नहीं पाएगा, बस 10 मिनट करें ये आसान मुद्रा

Dharmachakra Mudra Benefits: आज तनावपूर्ण जिंदगी में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. ऐसे में योग और ध्यान हमारे लिए एक वरदान साबित हो सकते हैं. इनमें से एक खास मुद्रा है 'धर्मचक्र मुद्रा'.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dharmachakra Mudra Benefits
IANS

Dharmachakra Mudra Benefits: आज तनावपूर्ण जिंदगी में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. ऐसे में योग और ध्यान हमारे लिए एक वरदान साबित हो सकते हैं. इनमें से एक खास मुद्रा है 'धर्मचक्र मुद्रा', यह मुद्रा न केवल शरीर को मजबूत बनाती है, बल्कि मानसिक शांति, तनाव से मुक्ति और ध्यान बढ़ाने में भी मदद करती है.धर्मचक्र मुद्रा के कई फायदे हैं. यह शरीर में ऊर्जा के निरंतर प्रवाह को बढ़ाती है और दिमाग की एकाग्रता को सुधारती है.

इसके नियमित अभ्यास से सोचने और समझने की शक्ति बढ़ती है. यह हृदय की सेहत के लिए भी फायदेमंद है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है. मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है. इस मुद्रा को करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. यह हमें खुश और संतुष्ट महसूस कराती है. नियमित अभ्यास से हमारी अंदर की शक्ति बढ़ती है और जीवन में दृढ़ता और आत्मविश्वास आता है.

धर्मचक्र मुद्रा न केवल शरीर और दिमाग को मजबूत बनाती है, बल्कि जीवन में संतुलन और स्थिरता लाने में भी मदद करती है. रोजाना 10–15 मिनट करने से तनाव दूर रहता है. इससे ध्यान बढ़ेगा और दिल‑दिमाग स्वस्थ रहेगा.

Yeh Bhi Padhein: सौंठ को माना जाता है आयुर्वेद में महा-औषधि, जानें अनगिनत फायदों और नुक्सान के बारे में

धर्मचक्र मुद्रा कैसे करें?

  1. धर्मचक्र मुद्रा का अभ्यास शुरू करने के लिए सबसे पहले शांत जगह पर बैठें. आप सुखासन या पद्मासन में बैठ सकते हैं. शरीर और चेहरे की मांसपेशियों को आराम दें.

  2. होंठ हल्के खुले रहें और दो‑तीन गहरी सांस लें.
  3. शुरू में ध्यान को स्थिर करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए अपनी सांस पर ध्यान दें.
  4. सांस को गहराई से अंदर लें और धीरे‑धीरे बाहर छोड़ें.
  5. अब हाथों को अंजलि मुद्रा में मिलाएं.
  6. धीरे‑धीरे उंगलियों पर ध्यान दें और उन्हें जोड़ें.
  7. बाएं हाथ की हथेली हृदय की ओर रखें.
  8. दाहिने हाथ को मोड़कर उसकी हथेली शरीर के विपरीत रखें. फिर बाएं हाथ की बीच की उंगली और दाहिने हाथ की उंगलियों को जोड़कर एक वृत्त बनाएं.
  9. इस मुद्रा में कम से कम दस मिनट बैठें.
  10. इस समय अपनी सांस और उंगलियों पर ध्यान केंद्रित करें.
  11. गहरी सांस लेने से आपका मन शांत होगा और ध्यान बढ़ेगा.

Watch Video: हाई ब्लड प्रेशर दिल के लिए कितना खतरनाक, डॉक्टर से जानें सब कुछ

Featured Video Of The Day
Georgia Plane Crash: Highway पर Emergency Landing, Cars से भिड़ा विमान, Video देख रूह कांप जाएगी