मौसम बदलते ही होने लगती है सूखी खांसी, यहां जानें इसका रामबाण इलाज!

Sukhi Khansi Ka Ilaj Hindi: सूखी खांसी आमतौर पर वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी या गले में सूजन के कारण होती है. कुछ सरल उपाय और सही दिनचर्या अपनाकर आप इसे आसानी से कम कर सकते हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूखी खांसी में तुरंत आराम के लिए क्या करें?

Sukhi Khansi Ka Ilaj Hindi: इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. दिन में गर्मी और रात में ठंडी हवाएं... इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है. इससे नाक, गला और फेफड़ों में संक्रमण और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसी मौसम में अक्सर लोग सूखी खांसी की समस्या से जूझते हैं. सूखी खांसी आमतौर पर वायरल इन्फेक्शन, एलर्जी या गले में सूजन के कारण होती है. कुछ सरल उपाय और सही दिनचर्या अपनाकर आप इसे आसानी से कम कर सकते हैं.

बदलते मौसम में सूखी खांसी का इलाज

गुनगुना पानी: गले की सूजन और सूखी खांसी के लिए गुनगुना पानी पीना सबसे आसान उपाय है. गुनगुना पानी गले का सूखापन कम करता है और म्यूकस को पतला करके खांसी को नियंत्रित करता है. अगर इसमें हल्का सा नमक मिलाकर गरारे किया जाए तो यह गले की अंदरूनी जलन को तुरंत कम करता है.

शहद: आयुर्वेद में शहद को रोग नाशक माना गया है. यह न सिर्फ खांसी को शांत करता है, बल्कि गले में एक सुरक्षात्मक परत भी बनाता है. विज्ञान के अनुसार, शहद में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. आप सोने से पहले एक चम्मच शहद खा सकते हैं या गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं. यह रातभर खांसी को कम कर गहरी नींद लेने में मदद करता है.

भाप: स्टीम इनहेलेशन। आयुर्वेद में इसे "श्वसन सुधारक” कहा जाता है. भाप गले और श्वसन मार्ग की जलन को कम करती है, म्यूकस को पतला करती है और सांस को आसान बनाती है. आप एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसकी भाप धीरे-धीरे सांस के माध्यम से अंदर लें. चाहें तो इसमें कुछ बूंदें तुलसी या पुदीने के तेल की डालें, जिससे गले और नाक दोनों की सफाई होती है और ठंडी खांसी का खतरा कम होता है.

Advertisement

प्रदूषण से बचाव: धूल, धुआं और प्रदूषण से बचाव भी बेहद जरूरी है. जब खांसी हो तो स्मोकिंग और धुएं वाले इलाकों के पास जाने से बचना चाहिए. प्रदूषण और धूल गले को और ज्यादा जलाते हैं और खांसी को बढ़ा देते हैं. घर में हवा साफ रखने के लिए वेंटिलेशन सही रखें और नमी के लिए हल्की ह्यूमिडिटी बनाए रखें.

ज्यादा तला हुआ खाना: आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि आहार और दिनचर्या भी बहुत अहम हैं. ज्यादा तला हुआ, बहुत ठंडा या मसालेदार खाना खांसी को बढ़ा सकता है इसके बजाय हल्का, पोषक और गर्म खाना लें. अदरक, काली मिर्च, हल्दी और तुलसी जैसी जड़ी-बूटियां गले की सूजन और खांसी कम करने में मदद करती हैं। हल्दी वाला दूध या अदरक वाली चाय रात में पीने से खांसी जल्दी शांत होती है और नींद अच्छी आती है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: घर पर धनिया कैसे उगाएं? अपनाएं ये आसान तरीका, मात्र 5 दिन में होगा तैयार, बाजार से खरीदने की झंझट होगी खत्म!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
13 साल का Coma खत्म: India के पहले Passive Euthanasia मरीज Harish Rana का AIIMS Delhi में निधन