Home Decor: छोटा बेडरूम भी दिखेगा महल जैसा बड़ा, जानिए लग्जरी लुक के लिए ये आसान टिप्स

Small Bedroom Ideas: अगर आपका बेडरूम भी छोटा है और आपको उसे स्पेसियस और सुंदर दिखाना है तो ये टिप्स एंड ट्रिक्स आपके काम आ सकते हैं. जिनकी मदद से आप अपने छोटे रूम को भी सुंदर, एलीगेंट और बड़ा दिखा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Home Decor: छोटे बेडरूम को भी बड़ा दिखाने में मदद करेंगे ये टिप्स.

Home Decor: हर कोई चाहता है कि वो जहां पर रह रहा हो वो दिखने में सुंदर और स्पेसियस हो. इसलिए आज के समय में लोग होम डेकोर पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं. फिर वो चाहे लिविंग रूम हो, गेस्ट रूम हो या बेडरूम. हर कोई चाहता है कि ये स्ठेटिक, क्लासी और स्पेसियस दिखें. ऐसे में समस्या आती है कि आप अपने बेडरुम को कैसे डेकोर करें, जिससे वो छोटा होने पर भी स्पेसियस और कोजी दिखे. आपको बता दें कि कुछ स्मार्ट टिप्स और ट्रिक्स के साथ और सही प्लानिंग के साथ आप अपने छोटे कमरे को भी बड़ा, खुला और लग्जरी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वो होम डेकोर टिप्स जो आपके बेडरूम को महल जैसा लुक दे सकते हैं.

छोटे बेडरूम को बड़ा दिखाने के स्मार्ट ट्रिक्स 

कमरे का रंग 

सबसे पहले आपको अपने कमरे के कलर का चुनाव सही तरीके से करना है. छोटे कमरे को बड़ा दिखाने के लिए लाइट कलर का इस्तेमाल करें. दीवारों पर सफेद, क्रीम, लाइट ग्रे या फिर पेस्टल कलर चुनें. इस तरह के कलर आपके कमरे को बड़ा, स्पेसियस और खुला दिखाते हैं. 

Photo Credit: Pinterest

मिरर

अगर आपने बेडरूम में शीशा लगाया हुआ है तो आपको इसको सही जगह पर लगाना बेहद जरूरी है. अगर आप बेडरूम की दीवार पर बड़ा मिरर लगाते हैं, तो इससे कमरे में रोशनी रिफ्लेक्ट होती है और स्पेस बड़ा लगते लगता है. मिरर लगाने की बेस्ट जगह है कि आप उसे खिड़की के सामने लगाएं. 

 ये भी पढ़ें: 1 हजार रुपये में बनाएं अपना लिविंग रूम 5-स्टार होटल जैसा! जानिए स्मार्ट सजावट के जबरदस्त टिप्स

Advertisement

Photo Credit: Pinterest

फर्नीचर 

अब बात करते हैं फर्नीचर की तो ये सबसे जरूरी होता है. आपके रूम का फर्नीचर आपके कमरे के पूरे लुक को बेहतर बनाने में मदद करता है. अगर आप छोटे कमरे में भारी-भरकम फर्नीचर रख लेंगे तो ये अच्छा नहीं लगेगा. आप बेडरूम के लिए मल्टी-फंक्शनल फर्नीचर चुनें, जैसे स्टोरेज वाला बेड या फोल्डेबल टेबल. इससे जगह भी बचेगी और कमरा साफ-सुथरा भी दिखेगा.

Photo Credit: Pinterest

पर्दे और लाइट 

अब बारी आती है कमरे में लगे कर्टन और लाइटिंग की तो ये भी आपके रूम डेकोर में बहुत बड़ा रोल प्ले करते हैं. रूम के लिए आप लाइट और फ्लोई कर्टन लगाएं. जिससे नेचुरल लाइट अंदर आए. वहीं बात करें लाइट्स की तो आप वार्म लाइट्स या LED स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपके रूम को सॉफ्ट और लग्जरी फील देगा. 

Advertisement

Photo Credit: Pinterest

वॉल डेकोर 

आपको अपने रूम को एस्थेटिक लुक देने के लिए वॉल डेकोर पर भी ध्यान देना चाहिए. आप इसके लिए थोड़ा क्रिएटिव हो सकते हैं. आप बेडरूम में एक बड़ी पेंटिंग या सिंपल वॉल आर्ट लगाएं. रूम में बहुत ज्यादा फ्रेम्स लगाने से बचें वरना दीवारें भरी हुई और रूम छोटा लगेगा.

Photo Credit: Pinterest

कैसी रखे बेडिंग 

आखिर में बारी आती है बेडिंग और कुशन की तो, इसके लिए आप लाइट कलर की बेडशीट और मैचिंग कुशन लें. ये आपके रूम को अपग्रेड करने में मदद करेंगे. इसके साथ ही हल्के रंग और सिंपल डिजाइन चुनें, जिससे रूम एलिगेंट लगे.

Photo Credit: Pinterest

सबसे जरूरी बात

आपको ध्यान रखना है कि कमरे में केवल जरूरत की चीजें ही रखें. बेवजह की चीजें कमरे में रखनें से स्पेस छोटा लगने लगता है. इसलिए जरूरत का ही सामान रखें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Featured Video Of The Day
US Iran Ceasefire | डेडलाइन से पहले युद्ध का 'END'? ईरान पर हमले से कैसे पीछे हटे Trump? US Iran War