अगर आपकी फेस स्किन ढीली हो रही है तो इस स्किन टाइटनिंग मास्क को करें अप्लाई

Face mask : इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपकी स्किन पर कसावट आएगी और चमक भी.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
Skin care tips : दूध में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होता है, जो त्वचा को नरम और चिकना बनाता है.

Skin tightening mask : बढ़ती उम्र के साथ स्किन में कई तरह के बदलाव होते हैं, जैसे- स्किन में ढीलापन, आंखों के नीचे डार्क सर्कल, झाई. लेकिन आप बढ़ती उम्र में अपनी स्किन केयर (skin care routine tips) को स्किप नहीं करती हैं तो आपकी त्वचा पर चमक और कसाव दोनों बना रहेगा. इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपकी स्किन पर कसावट (skin tightening tips) आएगी और चमक भी.

गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन लुक करना चाहती हैं कैरी तो इन सेलिब्रिटीज को करिए फॉलो

स्किन टाइटनिंग मास्क- इसके लिए 2 चम्मच एलोवेरा जैल, 01 चम्मच दूध, 01 चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच शहद चाहिए. 

  • इन सारी सामग्रियों को एक छोटी कटोरी में मिला लीजिए. फिर इसे आप फेस पर अच्छे से अप्लाई कर लीजिए. इस मास्क को आप 15 मिनट लगाकर रखिए इसके बाद साफ पानी से चेहरे को अच्छे से क्लीन कर लीजिए. इस मास्क को अप्लाई करने के बाद आपका फेस क्रिस्टल क्लीयर और चमकदार नजर आने लगेगा. 

नारियल पोषक तत्व- नारियल तेल विटामिन सी से भरपूर होता है जो स्किन को शाइनी बनाने में मदद करता है, इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है. 

एलोवेरा जैल पोषक तत्व- इस जैल में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो आपकी स्किन की सूजन को कम करते हैं. यह सनबर्न को ठीक करने में मददगार होती है. इससे आपकी स्किन पर नमी बनी रहती है. रूखी त्वचा वालों के लिए तो यह रेमेडी रामबाण है.

Advertisement

शहद के पोषक तत्व - शहद के एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी स्किन को हेल्दी और मुलायम त्वचा के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

 दूध के पोषक तत्व- दूध में लैक्टिक एसिड और प्रोटीन होता है, जो त्वचा को नरम और चिकना बनाता है. साथ ही यह दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है.

Advertisement

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
NATO Paper Tiger Without US? ट्रंप का बड़ा हमला, Iran War में Allies को बताया COWARDS
Topics mentioned in this article