150 रुपए में सिल्क साड़ी, भारत के 3 बाजार जहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां!

Saree Wholesale Market: आज हम आपके साथ कुछ ऐसे बाजार की लिस्ट शेयर करने वाले हैं, जो पूरे देश में मशहूर हैं. अगर आप सस्ती और अच्छी सारी खरीदना चाहते हैं, तो इन बाजारों में जरूर जाएं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sasti Saree Kaha Milti Hai

Saree Wholesale Market: अगर आप कम दाम में अच्छी क्वालिटी वाली साड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ कुछ ऐसे बाजार की लिस्ट शेयर करने वाले हैं, जो पूरे देश में मशहूर हैं. जहां आपको भारी-भरकम दाम नहीं चुकाने पड़ेंगे, फिर भी कलेक्शन इतना बेहतरीन मिलेगा की बस क्या कहने. चलिए बिना देरी करते हुए जानते हैं, कौन से हैं वो बाजार?

Photo Credit: Pexels

चांदनी चौक (दिल्ली)

दिल्ली का चांदनी चौक सिर्फ खाने के लिए ही नहीं कपड़ों के लिए भी बेहद मशहूर है. बनारसी, सिल्क, कॉटन से लेकर डिजाइनर साड़ी तक सब के यहां अच्छे दाम मिलते हैं. 500 से कीमत शुरू हो जाती है.

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: 10:00 बजे से रात 8:00-9:00 बजे
  • कैसे पहुंचें: सबसे पास चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.

बुर्रा बाजार (कोलकाता)

यहां सैकड़ों दुकानों में कॉटन, सिल्क, हैंडलूम, सिंथेटिक, बांधनी, पार्टी-वियर और वेडिंग साड़ियां थोक रेट पर मिल जाती हैं. अगर आप 150 से 3000 रुपए के बीच में डेली वियर साड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये मार्केट बेस्ट है. 

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: सुबह लगभग 10 बजे से लेकर रात 9 बजे 
  • कैसे पहुंचें: सबसे पास महात्मा गांधी रोड मेट्रो स्टेशन स्टेशन पड़ेगा.

मंगलदास मार्केट (मुंबई)

जॉर्जेट, सिल्क, कॉटन, बनारसी, प्रिंटेड, ऑफिस वियर या वेडिंग साड़ियां एक ही लेन में 20 से 30 तरह की वैरायटी मिल जाती है. इस मार्केट में दुकानदार नई डिजाइनों की वैरायटी रखते हैं, इसलिए यहां से खरीदारी करने वाले कभी निराश नहीं होते.

Advertisement
  • कब बंद रहती है: रविवार
  • खुलने का समय: सुबह 10:00 या 11:00 बजे

इसे भी पढ़ें Fridge Or Pot Water: फ्रिज का ठंडा पानी या मटके का पानी – गर्मी में कौन सा ज्यादा हेल्दी?

Featured Video Of The Day
भारत का वो ज्ञान, जिसे दुनिया 2 हजार साल तक करती रही इस्तेमाल... मोहन भागवत