घर में सांप कैसे आ जाता है? घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके

अगर आपके घर के आसपास सांप नजर आ जाता है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. यहां जानिए घर में सांप कैसे आ जाता है और घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके

घर में एक छोटा-सा बगीचा या खुला आंगन हर किसी को अच्छा लगता है. आंगन में कई तरह के पौधे होते हैं. घर में पूरी हरियाली बनी रहती है, लेकिन कई बार कुछ छोटी सी गलतियां सांपों को घर के आसपास आने का मौका दे देती है. दरअसल, सांप ऐसे जगहों का ज्यादा पसंद करते हैं जो छिपने के लिए सेफ हो और वहां नमी और खाने के लिए चीजें मिल जाएं. यही कारण है कि ज्यादातर सांप झाड़ियों और बगीचों से ही निकलते हैं. अगर आपके घर के आसपास सांप नजर आ जाता है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. चलिए आपको बताते हैं घर में सांप कैसे आ जाता है और घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके.

घर के पास घास और झाड़ियों को बढ़ने न दें

सांप छिपने के लिए लंबी घास और घनी झाड़ियां देखते हैं, क्योंकि ये जगहे उनके लिए सेफ रहती है. ऐसी जगहों पर उन्हें धूप और शिकार दोनों आसानी से मिल जाते हैं. इसलिए अपने बगीचे की घास समय-समय पर काटते रहें और पौधों की नियमित छंटाई करते रहें. इससे सांपों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी और वे यहां नहीं आएंगे.

कबाड़ जमा न करें

कई लोग अपने घर की बैक साइड पर लकड़ियों का ढेर, पुराने गत्ते, टूटे गमले और अन्य बेकार सामान फेंक देते हैं. ऐसी जगहें ही सांपों के छिपने के लिए सबसे अच्छी होती है. ऐसे में अपने घर या आसपास कबाड़ जमा नहीं करें. नियमित रूप से साफ-सफाई करें.

पौधों का ज्यादा पानी न दें

पौधों को ज्यादा पानी देने से मिट्टी में नमी बढ़ जाती है. इससे कीड़े-मकोड़े और छोटे जीव वहां इकट्ठा होने लगते हैं. जिससे वे जल्दी खींचे चले आते हैं. ऐसे में अपने पौधों को ज्यादा पानी नहीं दें. पौधों की जरूरत के हिसाब से ही पानी दें.

Advertisement

घर से सांप को दूर रखने के आसान तरीके

अपने घर के बगीचे और आसपास से सांप को दूर करने के लिए पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर छिड़काव करें. कई लोग नींबू के रस, पुदीने के तेल या तीखी मिर्च के घोल का भी इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा अपने बगीचे में गेंदा, लेमनग्रास और सिट्रोनेला जैसे पौधे लगाएं. इनकी तेज खुशबू कुछ जीव-जंतुओं को दूर रखने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की टूटी कुर्सी कैसे जोड़ें? प्लास्टिक का टूटा सामान जोड़ने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके

Advertisement

यह भी पढ़ें:- तुलसी की मंजरी से घर पर बनाएं धूपबत्ती? बिना केमिकल के धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- पुराने पीतल को कैसे साफ करें? काला पीतल कैसे साफ करें

Featured Video Of The Day
ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से 2027 में अखिलेश को कितना डेंट? समझें चुनावी गणित
Topics mentioned in this article
Saap
Snake

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं