बर्गर...जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बच्चे से लेकर बड़ों तक सब को बर्गर तो पसंद होता ही है! सॉफ्ट बन, उसके अंदर गर्मागर्म पैटी जो आप अपनी पसंद के हिसाब से लेते हैं. पनीर, आलू से लेकर नॉन वेज, उसके ऊपर पिघला हुआ चीज, फ्रेश सब्जियां और पसंदीदा सॉस के साथ इसको तैयार कर के जब कागज में लपेट कर दिया जाता है, तो एक अलग ही खुशी मिलती है.
बर्गर देखते ही जो खुशी चेहरे पर आती है, वो तब बिगड़ जाती है जब पहला बाइट लेते ही टमाटर एक तरफ तो प्याज दूसरी तरफ निकल जाता है. सॉस सीधे कपड़ों पर और टेबल पर गिरती है. कई बार तो इसे खाने का मजा इसी चक्कर में कम हो जाता है.

खासकर तब जब आप बाहर बर्गर ऑर्डर कर लेते हैं, तब इस तरह की कंडीशन होने पर शर्म भी आती है. शायद ही कोई ऐसा हो जिसके बर्गर की फिलिंग बाहर न गिरती हो. ऐसे में गुस्सा भी आता है कि ऐसा क्यों और दिमाग में ये सवाल भी कि अगर इससे सब बाहर गिरना ही है तो इसको ऐसे क्यों बनाया गया है. क्या आप भी उन लोगों मे हैं जिनको बर्गर खाना तो पसंद है लेकिन इसके बावजूद वो बाहर दोस्तों के साथ जाने पर उसको खा नहीं पाते हैं. क्योंकि उसका अंदर का पूरा माल बाहर निकल आता है.
दरअसल इसके पीछे बर्गर या उसकी फिलिंग की गलती नहीं है, बल्कि गलती आप कर रहे हैं आप उसे खाने में. जी हां, बर्गर खाने का भी तरीका होता है, जिससे आपकी फिलिंग न तो बाहर आएगी और न ही आपको कपड़े खराब होंगे. सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया ने अपने एक वीडियो में बर्गर खाने का सही तरीका बताया है. ताकि फिलिंग बाहर न गिरे और आप हर एक बाइट को मजे से खा सकें, बिना किसी टेंशन के. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि बर्गर को सही तरीके से कैसे खाया जाए ताकि उसकी फिलिंग बाहर न गिरे और हर बाइट का मजा लिया जा सके.
क्यों बिखर जाती है बर्गर की फिलिंग?
दरअसल बर्गर को आप सालों से जिस तरह से खा रहे हैं वो तरीका ही गलत है. अमूमन आप बर्गर को दोनों हाथों से पकड़कर सीधे उसका पहला बाइट लेते हैं. ऐसा करते ही अंदर की लेयर्स पर प्रेशर पड़ता है और रिजल्ट तो आप सब जानते ही हैं कि प्याज क्या और टमाटर कर लेट्यूस और सॉस भी किनारों से बाहर निकलने लगता है.
वहीं कुछ लोग बर्गर को जोर से दबाकर खाते हैं, जिस वजह से अंदर की फिलिंग बाहर निकल जाती है. यही वजह है कि पहली और दूसरी बाइट में ही बर्गर प्लेट पर बिखर जाता है.
बर्गर खाने का सही तरीका
शेफ पकंज भदौरिया ने बताया पहला तरीका जिसमें आपको बर्गर को फोर्क की मदद से प्रेस कर के दबाना है और चाकू से बर्गर को बीच से काट देना है. अब बर्गर दो हिस्सो में है और आप इसे आराम से खा सकते हैं.
लेकिन अगर आपके पास चाकू और फोर्क नहीं है तो क्या करें, तो इसका तरीका भी उन्होंने शेयर किया है.
दूसरे तरीके में आपको बर्गर को उल्टा करना है और अपनी तीन उंगलियों को बर्गर के ऊपर और अंगूठे और छोटी उंगली को बर्गर के नीचे रख के पकड़ना है. सबसे पहले आपको पहली ब्रेड को खाना है इसके बाद नीचे वाली ब्रेड को फिलिंग के साथ.
यहां देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं