Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस को बनाएं यादगार, तिरंगे के रंग में इस तरह पाएं खास लुक

Republic Day 2021: भारत में हर साल 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है.  गणतंत्र दिवस के मौके पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आते हैं.

Advertisement
Read Time: 23 mins
R
नई दिल्ली:

Republic Day 2021: भारत में हर साल 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाया जाता है. गणतंत्र दिवस के मौके पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आते हैं. लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना देखने को बनती है. देशभर के लोग इस दिन को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ अलग-अलग अंदाज़ में मनाते हैं.  कुछ महिलाएं एक ओर जहां तिरंगे के रंग के कपड़े पहनती हैं, तो वहीं कुछ तिरंगे के रंग जैसा मेकअप करके इस दिन देश के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करती हैं. आइए हम आपको बताते हैं इस गणतंत्र दिवस (Republic Day Looks) आप कैसे अपनी लुक को स्टाइल कर सकती हैं. 

1. तिरंगा दुपट्टा पहन देश के रंग में खुद को रंगे
गणतंत्र दिवस के मौके पर अगर आप अपनी लुक को सिंपल रखने के साथ क्लासी बनाना चाहती हैं तो तीन रंग के कपड़े पहनने के बजाए सफेद रंग का सलवार कमीज़ या अनारकली सूट पहनें और अपने इस आउटफिट के साथ तिरंगे रंग का दुपट्टा कैरी करें.

2. तिरंगी चूड़ियां पहनकर लुक को बनाए खास
मौका कोई भी हो, लेकिन चूड़ियों के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा रहता है. आप भी इस गणतंत्र दिवस पर तिरंगी चूड़ियां पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं. आजकल बाज़ारों में काफी डिज़ाइनर चूड़ियां उपलब्ध हैं, तो हो जाएं तैयार और तिंरगी चूड़ियां पहनकर देश के प्रति दर्शाएं अपना प्यार.

Advertisement

Advertisement

3.  तिरंगे के रंग का आंखों पर मेकअप कर दिखाएं देशभक्ति की भावना
अधिकतर महिलाएं मेकअप की काफी शौकीन होती हैं. अगर आपको भी मेकअप से नई-नई लुक्स क्रिएट करना पसंद है तो आप तिरंगे के रंग का अपनी आंखों पर खूबसूरत मेकअप कर सकती हैं. यकीकन गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के प्रति अपना प्यार दर्शाने का यह खास तरीका है.  

Advertisement

4. सफेद या केसरिया रंग की साड़ी पहनकर लगें खास
अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो गणतंत्र दिवस के मौके पर सफेद या केसरिया रंग की साड़ी पहन सकती हैं. आप अपनी लुक को तिरंगे के रंग जैसे ईयर रिंग और चूड़ियों के साथ कंप्लीट कर सकती हैं.

Advertisement

5. वेस्टर्न कपड़े पहनकर अपनी लुक को दें इंडियन टच
अगर आपको वेस्टर्न कपड़े पहनना पसंद है तो आप व्हाइट लॉन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं और इसके साथ व्हाइट या केसरिया रंग की टी-शर्ट पहनकर तिरंगा स्कार्फ अलग-अलग तरह से कैरी कर सकती हैं.

Featured Video Of The Day
One Nation One Election: एक देश एक चुनाव पर कैबिनेट की मुहर, NDA एकजुट लेकिन विपक्ष ने उठाए सवाल
Topics mentioned in this article