नेशनल क्रश से लेकर नई सुहागन तक, रश्मिका ने रॉयल हरी कांजीवरम साड़ी में चुराया सबका दिल

Rashmika Mandanna's Bridal Glow: वायरल ब्राइड रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है, लेकिन इस बार उनकी चर्चा का कारण न तो उनके पति हैं और न ही कोई फिल्म, बल्कि शादी के बाद उनका नया लुक है जिसने फैंस को पूरी तरह दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rashmika in Green Kanjivaram Saree

Rashmika Mandanna's Bridal Glow: 26 फरवरी को लव बर्ड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर के खूबसूरत हिल रिसॉर्ट आईटीसी मेमेंटोस उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली. फैंस इस दिन का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे, और जैसे ही कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शादी की तस्वीरें साझा कीं, पूरा इंटरनेट मानो हिल गया. जहां रश्मिका ने अपने ब्राइडल लुक्स से सभी का दिल जीत लिया, वहीं शादी के बाद सामने आई उनकी एक तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

रश्मिका ने ऐसा क्या पहन लिया था?

हाल ही में रश्मिका ने रेवंत रेड्डी और उनके परिवार से हैदराबाद में हुई अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में रहीं नई दुल्हन रश्मिकाउनकी मीठी मुस्कान, देसी अंदाज़ और ग्रेसफुल लुक ने सभी को प्रभावित कर दिया.

रश्मिका का लुक कैसा था? आइए डिकोड करते हैं

रश्मिका ने अपना आउटफिट बेहद एलिगेंट और क्लासिक साउथ इंडियन स्टाइल में रखा, उन्होंने ऑलिव-ग्रीन रंग की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहनी, जिसकी बॉडी और पल्लू पर रॉयल गोल्ड ज़री वर्क किया गया था. गोल्डन बॉर्डर ने साड़ी को और शानदार बनाया, और पल्लू पर लगी हरी मोतियों की लटकन (टैसल) ने इस पूरे लुक की खूबसूरती दोगुनी कर दी.

साड़ी को कंप्लीमेंट करने के लिए रश्मिका ने डार्क-ग्रीन रंग का मैचिंग ब्लाउज़ चुना. ब्लाउज़ को सिंपल रखा गया था ताकि साड़ी के हैवी टेक्सचर को बैलेंस किया जा सके. राउंड नेकलाइन, हाफ स्लीव्स और स्लीव्स के बॉर्डर पर हल्का ज़री डिज़ाइन इसे और निखार रहा था. ओपन पल्लू ड्रेपिंग के साथ इस लुक को फाइनल टच देते हुए रश्मिका एकदम शाही, रॉयल और बेहद खूबसूरत नज़र आईं.

इसे भी पढ़ें: घर की बालकनी के गमले में कैसे उगाएं फायदों से भरपूर अश्वगंधा का पौधा, यह रही स्टेप बाय स्टेप गाइड

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | इजरायल-US के हमलों में ईरान में मरने वालों की संख्‍या 555 के पार | Ali Khamenei