प्याज पर दिखे काला धब्बा तो खरीदने से बचें, यहां जानिए इसके पीछे की वजह

प्याज खरीदते समय आपको थोड़ा सावधानी बरतनी की जरूरत है. नहीं तो यह लाभ की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्याज में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र मजबूत रखती है.

Pyaz khane ke nuksan : प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल रोज खाना पकाते समय किया जाता है. इसे पकाकर और कच्चा दोनों तरीके से खाया जाता है. साथ ही इसके रस का इस्तेमाल बाल की चमक बढ़ाने और झड़ते बाल पर रोक लगाने के लिए भी किया जाता है. गर्मी के मौसम में लोग प्याज इसलिए खाते हैं क्योंकि इससे लू लगने का खतरा कम होता है. इतने फायदों से भरपूर यह सब्जी खरीदते समय आपको थोड़ा सावधानी बरतनी की जरूरत है. नहीं तो यह लाभ की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं प्याज लेते समय किस बात का खास ख्याल रखना है...

आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें, नहीं तो आपकी ममोरी हो सकती है वीक

प्याज कैसे खरीदें - How to Buy Onions

  1. जब भी आप प्याज खरीदें तो देख लें उस काले धब्बे न हों. आपको बता दें कि प्याज पर नजर आने वाला यह काला धब्बा एस्परगिलस नाइजर नाम का ब्लैक फंगस होता है, जो मिट्टी के अंदर पाया जाता है  क्योंकि यह सब्जी मिट्टी के अंदर उगती है इसलिए इसका प्रभाव प्याज पर आ जाता है. 
  2. हालांकि प्याज के छिलकों पर नजर आने वाला कालापन पानी से साफ हो जाता है, जिसके बाद यह खाने के योग्य हो जाता है. लेकिन आपको स्किन से जुड़ी किसी तरह की एलर्जी है, तो फिर आपको यह वाली प्याज खाने से बचना चाहिए. क्योंकि इससे स्किन पर रेडनेस और खुजली शुरू हो सकती है. यह प्याज को अस्थमा रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है. 


प्याज के पोषक तत्व 

  • प्याज में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र मजबूत रखती है.
  • प्याज में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती है.
  • प्याज में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
  • प्याज में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार है.
  • प्याज में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद मिलती है.
  • प्याज में फोलेट की मात्रा होती है, जो गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास में मदद करता है.
  • प्याज में विटामिन बी6 की अच्छी मात्रा होती है, जो  प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.


 

Featured Video Of The Day
Trump 5-Day Pause के बाद Iran Demands: Hormuz Control से US Bases तक क्या बदलेगा खेल? | Iran War
Topics mentioned in this article