प्रियंका चोपड़ा का यह है ज़ूम मीटिंग लुक, पजामें और ब्लेज़र में कुछ इस अंदाज में आईं नजर... देखें Photos

प्रियंका ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने ब्लेजर को पजामें के साथ पेयर करते हुए दिखाई दे रही हैं. 

प्रियंका चोपड़ा का यह है ज़ूम मीटिंग लुक, पजामें और ब्लेज़र में कुछ इस अंदाज में आईं नजर... देखें Photos

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है.

नई दिल्ली:

हमारी ही तरह प्रियंका चोपड़ा (Priyanka) का क्वारंटाइन वॉरड्रोब भी कंफर्टेबल पजामों से भरा हुआ है. यहां तक कि ज़ूम वर्क मीटिंग के लिए प्रियंका ने प्रोफेशनल दिखने का अपना ही तरीका खोजा है. दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना मीटिंग लुक शेयर किया है. प्रियंका ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने ब्लेजर को पजामें के साथ पेयर करते हुए दिखाई दे रही हैं. 

वहीं इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के एक्सप्रेशन्स आपको बेहद पसंद आएंगे. प्रियंका और मिंडी कालिंग एक फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं. खैर यहां आपको बता दें कि अपनी अगली ज़ूम मीटिंग के लिए हमेशा एक व्हाइट ब्लेजर को तैयार रखें. 

Zoom meeting lewk!

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉस एंजेलिस में अपने पति निक जोनस के साथ क्वारंटाइन टाइम एन्जॉय कर रही हैं. कुछ वक्त पहले ही उन्होंने अपनी एक्सपेक्टेशन वर्सेज रिएलिटी पोस्ट शेयर की थी, जिसे देख आप भी उससे को-रिलेट कर सकते हैं. 

Expectation vs. Reality - @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैसे प्रियंका के इस वर्क फ्रॉम होम लुक के बारे में आपका क्या खयाल है?